NEET-UG 2024 BIG BREAKING: पेपर लीक पर बवाल के बीच नीट यूजी काउंसलिंग स्थगित, नई तारीख का होगा ऐलान

NEET-UG 2024 BIG BREAKING: नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे विवाद के बीच आखिरकार NEET-UG काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Health ministry officials review NEET-PG exam process
Health ministry officials review NEET-PG exam process | Image: PTI

NEET-UG 2024 BIG BREAKING: नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे भारी घमासान के बीच आखिरकार NEET-UG काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया है। बता दें, पहले सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। हालांकि, स्टूडेंट्स शुरुआती से ही काउंसलिंग पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।

ध्यान देने वाली बात ये है कि आज से ही नीट यूजी की काउंसलिंग शुरू होने वाली थी।

NEET मामले में NTA का SC में जवाब

NEET पेपर लीक मामले में NTA ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया है। परीक्षा एजेंसी ने अपने हलफनामें में कहा है कि  सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। कई राज्यों में इस परीक्षा के पेपर लीक की शिकायतें आई हैं। इससे जुड़े मामलों में गिरफ्तारियां भी की गई हैं। पेपर लीक करने के पीछे संगठित गिरोह और सरगना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

NEET मामले में NTA का SC में जवाब

Advertisement

NEET पेपर लीक मामले में NTA ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया है। परीक्षा एजेंसी ने अपने हलफनामें में कहा है कि  सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। कई राज्यों में इस परीक्षा के पेपर लीक की शिकायतें आई हैं। इससे जुड़े मामलों में गिरफ्तारियां भी की गई हैं। पेपर लीक करने के पीछे संगठित गिरोह और सरगना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। NTA ने कहा है कि पेपर लीक की सूचना मिलते ही कदम उठाए गए थे। लेकिन परीक्षा रद्द करना उचित नहीं है। यह होनहार छात्रों के साथ धोखा होगा।

इसे भी पढ़ें: MP लोन वुल्फ अटैक साजिश का पर्दाफाश, 8 आतंकियों की मौत का बदला लेना चाहता था फैजान

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड