MP: दमोह में पुल से गिरी तेज रफ्तार SUV, मौके पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत; स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

मध्य प्रदेश का दमोह में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार SUV अनियंत्रित होकर पुल से नीचे सूखी नदी में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
दमोह में पुल से गिरी तेज रफ्तार SUV
पुल से गिरी तेज रफ्तार SUV | Image: Shutterstock

Damoh road accident: मध्य प्रदेश का दमोह में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार SUV अनियंत्रित होकर पुल से नीचे सूखी नदी में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना नोहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के पास हुई, जब वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सुनार नदी के सूखे तल में गिर पड़ा।

पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने जानकारी दी कि मृतकों में सभी लोग जबलपुर जिले के रहने वाले थे और एक पारिवारिक यात्रा के सिलसिले में दो SUV में सवार होकर दमोह के घाट पिपरिया गांव जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ, जब एक SUV पुल पर चढ़ते वक्त फिसल गई और कई फीट नीचे गिर गई।

स्थानीय लोगों ने दी मदद, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल लोगों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

यूपी में भी 2 सड़क हादसे

वहीं, उत्तर प्रदेश के दो जिलों में भी तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां बुलंदशहर में तेज रफ्तार थार घरों के बाहर मौजूद दलितों पर थार चढ़ा दी। इस हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। वहीं, प्रयागराज में सड़क किनारे सो रहे परिवार को पिकअप ने रौंद दिया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई।

Advertisement

यह भी पढ़ें : अखिलेश को आने की क्या जरूरत, रेप बड़ी घटना नहीं; सपा सांसद के बिगड़े बोल

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड