अपडेटेड 27 November 2024 at 18:50 IST

लंदन में MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- कुछ लोग अपने TV पर जूते फेंक रहे हैं, तो कुछ लोग EVM..

लंदन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रवासी भारतीयों और राज्य के प्रवासी मित्रों से बातचीत करते हुए हालिया चुनाव परिणामों पर अपनी चिंता व्यक्त की।

Follow : Google News Icon  
MP CM Mohan Yadav London Visit
लंदन में MP के मुख्यमंत्री मनोज यादव | Image: @DrMohanYadav51

MP CM London Visit: लंदन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रवासी भारतीयों और राज्य के प्रवासी मित्रों से बातचीत करते हुए हालिया चुनाव परिणामों पर अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि, 'हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों ने कई लोगों को परेशान कर दिया है। कुछ लोग अपने टीवी पर जूते फेंक रहे हैं, कुछ EVM को दोष दे रहे हैं और अधिकांश लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या हो रहा है।' मुख्यमंत्री ने प्रवासी समुदाय के साथ संवाद में चुनावी परिणामों की गहनता और उसके कारण उत्पन्न हो रहे जन आक्रोश पर चर्चा की, साथ ही यह भी कहा कि राजनीतिक असमंजस को लेकर सभी को समय के साथ स्थिति को समझने की आवश्यकता है। 

6 दिनों के विदेश दौरे पर हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टीम के साथ 6 दिनों के विदेश दौरे के पहले चरण में रविवार को लंदन पहुंच थे, वह वह मध्य प्रदेश में विदेशी निवेश लाने की कोशिश कर रहे हैं। दौरे की शुरुआत ब्रिटिश संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देकर की गई। फिर प्रवासी भारतीयों और फ्रेंड्स ऑफ एमपी के साथ निवेश पर मंथन किया गया। मुंबई में सीएम से महाराष्ट्र कैडर के ‘दसवीं फेल’ फेम आइपीएस मुरैना निवासी मनोज शर्मा (IG) और पत्नी महाराष्ट्र पर्यटन निगम की एमडी श्रद्धा शर्मा ने मुलाकात की। 

विदेश में पहला दिन ऐसा रहेगा 

सुबह 10 बजे (भारतीय समय अनुसार) ब्रिटिश संसद में, ब्रिटिश सांसद बैरोनेस वर्मा स्वागत कर संसद भ्रमण कराएंगे। लंदन पार्लियामेंट स्क्वायर पर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन। मध्यप्रदेश शासन का दोपहर और रात्रि भोज। स्टेबल स्ट्रीट, लंदन स्थित किंग्स क्रॉस साइट का दौरा। फिक्की और किंग्स क्रॉस प्रबंधन के साथ मंथन। शाम 6 बजे प्रवासी भारतीयों और फ्रेंड्स ऑफ एमपी से चर्चा।

यह भी पढ़ें : तुर्क बड़ा या पठान महान..MP-MLA के इसी वर्चस्व ने संभल में बिछा दीं लाशें

Advertisement

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में हिंसक हुआ इमरान समर्थकों का मार्च, शूट एट साइट का फरमान

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 26 November 2024 at 08:01 IST