MP: उपचुनाव में BJP ने नरोत्तम मिश्रा को दिया झटका, आशुतोष तिवारी को बनाया कैंडिडेट; कांग्रेस ने ली चुटकी- पूर्व गृह मंत्री ने नामांकन फार्म...

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर लंबे समय से चला आ रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Narottam Mishra-Ashutosh Tiwari
Narottam Mishra-Ashutosh Tiwari | Image: ANI/Republic

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर लंबे समय से चला आ रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है, और यह फैसला कई राजनीतिक पर्यवेक्षकों के लिए चौंकाने वाला साबित हुआ है।

पार्टी ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को दरकिनार करते हुए एक नए और युवा चेहरे पर भरोसा जताया है। दतिया की सियासी फिजा में इस घोषणा के बाद हलचल तेज हो गई है।

कौन हैं आशुतोष तिवारी

पार्टी ने जिस नाम पर मुहर लगाई है, वह हैं आशुतोष तिवारी। संघ की विचारधारा से करीबी नाता रखने वाले आशुतोष तिवारी को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी करीबी माना जाता है। संगठन में काम करने का लंबा अनुभव उनके पक्ष में गया है। वे ग्वालियर क्षेत्र में संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। दतिया जिले के मूल निवासी होने के बावजूद उनका पैतृक गांव भांडेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

Image

शिवराज सरकार में मिली थी बड़ी जिम्मेदारी

संघ और संगठन में वर्षों से सक्रिय रहे आशुतोष तिवारी को शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री रहते हुए एक अहम पद सौंपा गया था। वे मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं और इस दौरान उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था।

Advertisement

आपको बता दें कि दतिया सीट को लंबे समय से नरोत्तम मिश्रा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, और इस बार भी उनकी दावेदारी को प्रबल माना जा रहा था।

कांग्रेस ने ली चुटकी

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि बीजेपी में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नामांकन फार्म भी खरीद लिया था और उसके बाद उनका टिकट काट दिया गया, यह बताता है कि पार्टी के अंदर गुटबाजी है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः बांकीपुर से चुनाव नहीं लड़ेंगे अभिषेक, BJP ने नीरज सिन्हा को दिया टिकट

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड