'मां तपस्वी थी और योगी जी निश्चित रूप से भाग्यवान हैं', यूपी CM की मां के निधन पर बोले गिरिराज सिंह, जानें किस-किस ने जताया शोक

मां के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। गोरखपुर से सीधे उत्तराखंड रवाना होकर मां के अंतिम दर्शन करेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी सीएम योगी की मां के निधन पर गहर शोक जताया है। आईए जानते हैं किसने-किसने क्या-क्या कहा?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi mother passes away
यूपी सीएम की मां के निधन पर किस-किस ने जताया शोक | Image: Republic

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। 91 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर के आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से वो बीमार चल रही थीं। सावित्री देवी के निधन पर राजनेताओं की लगातार प्रक्रिया आ रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी सीएम योगी की मां के निधन पर गहर शोक जताया है। आईए जानते हैं किसने-किसने क्या-क्या कहा?

मां के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वह अब गोंडा नहीं जाएंगे। गोरखपुर से सीधे उत्तराखंड रवाना होकर मां के अंतिम दर्शन करेंगे। जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी अपने गृह जनपद गोरखपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मां के निधन की जानकारी मिली।

मां तपस्वी थी और योगी जी निश्चित रूप से भाग्यवान हैं-गिरिराज सिंह

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "योगी आदित्यनाथ जी की मां का निधन हो गया है वो मां जिसने अपने बेटे को संन्यास के लिए संन्यासी बनाया। वो नहीं जानती थी कि वो संन्यास के साथ समाज को बदलने का काम सीएम के रूप में करेंगे... मैं मानता हूं ये मां तपस्वी थी और योगी जी निश्चित रूप से भाग्यवान हैं...मैं उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करता हूं।"

 दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री के साथ है-बृजेश पाठक 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के गोलोक वासी होने की सूचना प्राप्त हुई है। हम सब बहुत ही दुखी हैं। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें... इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ है।"

Advertisement

हम सभी लोग शोकाकुल हैं-केशव प्रसाद मौर्य 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर कहा, "आज हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी का दुखद निधन हुआ है। हम सभी लोग शोकाकुल हैं। भगवान से प्रार्थना करते हैं कि मुख्यमंत्री की पूज्य माताजी को अपने श्री चरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री समेत परिवार के सभी सदस्यों को ये दुख सहने की शक्ति प्रदान करें..."

ये परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है-CM धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा है- उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा माननीय योगी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति! 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'सपा के काफिले से बच्चे की मौत का लेना देना नहीं', बोले अवधेश प्रसाद
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड