'सपा के काफिले से बच्चे की मौत का कोई लेना देना नहीं, BJP...', अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान मासूम की मौत पर बोले अवधेश प्रसाद

अखिलेश यादव के रोड शो में बच्चे की मौत पर अब अयोध्या सांसद अखिलेश प्रसाद ने सफाई दी है। सीएम योगी पर हमला बोलते हुए सांसद ने कहा, 'सपा के काफिले से बच्चे की मौत को कई लेना देना नहीं है'।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Awadhesh Prasad CM Yogi
Awadhesh Prasad & CM Yogi | Image: ANI

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) की PDA रैली के दौरान बुलडोजर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस दुखद घटना को लेकर बीजेपी सपा पर लगातार हमलावर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार से मुलाकात भी की। उन्होंने इस हादसे के लिए सपा को जिम्मेदार ठहराया है तो अब इस दुखद घटना पर समाजवादी पार्टी की ओर से भी सफाई आई है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गोरखपुर में बुधवार को रोड शो किया था। अखिलेश ने इस रोड शो को PDA यात्रा नाम दिया। यह यात्रा उस समय विवाद में आ गया, जब इसमें शामिल एक JCB की चपेट में आने से 14 साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया गया कि जेसीबी से पुष्प वर्षा की जा रही थी। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया और अखिलेश यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की। अब पूरे हादसे पर सपा की ओर सफाई आई है।

सपा के काफिले से हादसे का लेना देना नहीं-अवधेश प्रसाद

समाजवादी पार्टी के अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, ‘उस हादसे से सपा के काफिले से कोई मतलब नहीं था लेकिन तभी भी हम सवंदेना व्यक्त करते हैं। सपा की ओर से हादसे का वीडियो जारी कर दिखाया है कि घटना रोड शो खत्म होने के बाद हुई है। भाजपा के लोग हताश हो चुके है अखिलेश यादव की रैली बहुत ही एतिहासिक रैली थी जिसको देखकर योगी जी घबरा गए। बीजेपी हताशा में आकर आरोप लगा रही है।’

CM योगी पर बरसे अवधेश प्रसाद

वहीं,अवधेश प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा, “किसी के मृत्यु पर राजनीति नहीं करना चाहिए, बच्चे की मृत्यु हुई तो उनके परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है और ये दुखद है लेकिन जिस तरह से योगी आदित्यनाथ आरोप लगा रहे हैं जो कि इतने बड़े सूबे के सीएम हैं। ये उनको शोभा नहीं देता है।”

Advertisement

CM योगी ने नाबलिग के परिवार से की मुलाकात

बता दें कि पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद के CM योगी ने कहा था, "गुंडों ने एक नाबालिग बच्चे को कुचलकर उसकी हत्या की है। पीड़ित परिवार से मिलने मैं आया हूं। चोरा-चोरी से जुड़ी ऐतिहासिक घटना से जुड़े एक परिवार का वो बच्चा सदस्य था। जिन 172 लोगों को ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ते हुए फांसी की सजा हुई थी। उनमें से इस परिवार के बुजुर्ग भी थे।"

गुंडागर्दी यूपी में नहीं चलेगी- सीएम योगी

"गुंडागर्दी, अराजकता, उद्दंडता समाजवादी पार्टी का इतिहास रहा है। इन लोगों को शर्म नहीं आती। पहले प्रदेश को माफियाओं से तबाह किया और आज फिर से गर्मी चढ़ रही है। ये गुंडागर्दी यूपी में नहीं चलेगी। इन गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: गोरखपुर घटना पर CM योगी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा; कहा - किसी को बख्शा नहीं जाएगा
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड