'मेरी बेटी को माफ कर आपने उसे नया जीवन दिया...', CJP प्रोटेस्‍ट में पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की की मां की अपील, बोलीं- उसे गोद ले लीजिए

पीएम मोदी को मोदी को अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने कहा कि पीएम मोदी ने इतना महान काम किया है। जिस बच्ची ने उनके लिए इतनी गंदे और अभद्र शब्द कहे, उसे उन्होंने अपनी महानता दिखाते हुए माफ किया है। मैं उन्हें हाथ जोड़कर धन्यवाद देती हूं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
15-Year-Old Girl who used abusive language against PM Modi
15-Year-Old Girl who used abusive language against PM Modi | Image: X

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की मां ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी बेटी की इस गंभीर गलती को माफ करने के प्रधानमंत्री के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने उनकी बेटी को एक 'नई जिंदगी' दी है।

लड़की की मां ने एक एजेंसी से बात करते हुए कहा, 'पीएम मोदी ने इतना महान काम किया है। जिस बच्ची ने उनके लिए इतनी गंदे और अभद्र शब्द कहे, उसे उन्होंने अपनी महानता दिखाते हुए माफ किया है। मैं उन्हें हाथ जोड़कर धन्यवाद देती हूं।'

'पीएम मोदी ने मेरी बेटी को जीवनदान दिया'

उन्होंने आगे कहा, 'आज इस बच्ची का जन्मदिन है। पीएम मोदी ने इसे जीवनदान का सबसे बड़ा तोहफा दिया है। आज इस बच्ची का नया जन्म हुआ है। मैं पीएम मोदी से आग्रह करती हूं कि इसे गोद ले लीजिए और इसका जीवन संवार दीजिए। जिस तरह से आप गांव-गांव को गोद ले रहे हैं, भारत को संवार रहे हैं, उसी तरह इस बच्ची को गोद लेकर इसका जीवन संवार दीजिए।'

नाबालिग की मां ने PM से की ये अपील

इसके साथ ही, उन्होंने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सरकार से नाबालिगों के इंस्टाग्राम-फेसबुक इस्तेमाल करने और उनके किसी भी आंदोलन या प्रदर्शनों में शामिल होने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की अपील की है।

Advertisement

छात्रा ने पीएम मोदी से मांगी माफी

इससे एक दिन पहले ही पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली रुचिका सिंह ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री मोदी से माफी मांगी थी। उसने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि वह अपने दोस्तों के संग कनॉट प्लेस घूमने गई थीं, जहां छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्हीं लोगों की देखा-देखी और बहकावे में आकर उससे भी गलत बयानबाजी हो गई।  

इस दौरान लड़की ने दावा किया कि वो केवल 15 साल की है। उसने कहा कि मैंने जो किया, वो माफी के लायक तो नहीं था। मैंने बहुत गंदी चीजें बोली, लेकिन ये मेरी पहली और आखिरी गलती होगी। इसके बाद मैं ऐसा कभी कुछ नहीं करूंगी। इसके लिए मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मैं इतनी शर्मिंदा हूं कि अपनी नजरें भी नहीं उठा पा रही हूं। मुझे प्‍लीज माफ कर दीजिए।  

Advertisement

लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज

माफी के बावजूद लड़की के खिलाफ नोएडा के एक थाने में शिकायत दर्ज हो चुकी थी। नोएडा पुलिस की ओर से जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे नई दिल्ली के संसद मार्ग थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि लड़की की टिप्पणी पीएम पद की गरिमा का अपमान करने वाला है। लड़की की मां ने दावा कि उन्होंने और उनकी बेटी ने कई दफा माफी मांगते हुए एफआईआर वापस लेने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एफआईआर में बेटी की उम्र गलत दर्ज की गई है। उनकी बेटी नाबालिग है, जबकि उसकी उम्र 25 लिखी गई है।

PM मोदी ने वीडियो पोस्ट में क्या कहा था?

पीएम मोदी ने 31 जुलाई की रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान उन्हें गाली देने वाले छात्रों को माफ कर दिया है। पीएम ने यह भी कहा कि उनके और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया, जो परेशान करने वाले थे, लेकिन युवाओं को अपनी गलतियों से सीखने का मौका मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और गलतियों से सुधरने का अवसर भी होता है। यही तो बचपना है। पीएम मोदी ने गालियां देने वाले बच्चों को गुमराह बताया और कहा कि उन्हें गले लगाकर सही राह दिखाना हमारी ही जिम्मेदारी है। बच्चों को अदालतों के चक्कर कटवाकर या फिर समाज में उनके प्रताड़ित करके हम हालात नहीं बदल सकेंगे। मैं उन्हें माफ करता हूं और समाज भी इस बात को स्वीकार करे।

यह भी पढ़ें: कुलगाम में टारगेट किलिंग के बाद अब आतंकियों के निशाने पर कांवड़ मार्ग, इनपुट के बाद अलर्ट पर UP पुलिस; VVIP स्थलों पर भी सख्त पहरा

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड