कुलगाम में टारगेट किलिंग के बाद अब आतंकियों के निशाने पर कांवड़ मार्ग, इनपुट के बाद अलर्ट पर UP पुलिस; VVIP स्थलों पर भी सख्त पहरा

एहतियात के तौर पर कांवड़ यात्रा मार्गों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kanwar Yatra 2026
Kanwar Yatra 2026 | Image: ANI

UP News: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में हाल ही में हुई टारगेट किलिंग की घटना के बाद यूपी पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सावन माह की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक,  पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है।

एहतियात के तौर पर कांवड़ यात्रा मार्गों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

चप्पे-चप्पे पर बढ़ाई गई निगरानी

राजधानी लखनऊ में वीवीआईपी (VVIP) स्थलों और महत्वपूर्ण संस्थानों (वाइटल इंस्टॉलेशन) की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

कुलगाम में आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली

बता दें कि कुलगाम में शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे केल्लाम क्षेत्र में दो आतंकी ईंट-भट्ठा 77 पर पहुंचे। आतंकवादियों ने यहां काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के कथिततौर पर नाम पूछे। फिर छत्तीसगढ़ के दो हिंदुओं को समूह से अलग करके उन पर गोलियां दाग दी।

Advertisement

TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी 

इस आंतकी हमले में एक मजदूर की मौके पर और दूसरे मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर से जुड़े संगठन 'द रेजिस्टेंज फ्रंट' (TRF) ने ली। 

यह भी पढ़ें: आपसे ये उम्मीद नहीं...पूनावाला ने VIDEO शेयर कर क्यों कहा- PM मोदी से निराश हो चुका हूं? BJP से इस्‍तीफे के बाद किस लिए किया 'तानाशाह' का जिक्र

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड