सड़कें बनीं दरिया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स ठप... मुंबई में बारिश का कहर, मानसून के रौद्र रूप से अलर्ट मोड पर प्रशासन

Mumbai Rain Alert: मुंबई एक बार फिर बारिश से बेहाल हो गई है। मूसलाधार बारिश के चलते महानगर और उसके आसपास के इलाकों में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते सभी स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया है। करीब 6 लोगों की मौत भी हो गई हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mumbai Rain Alert Rains wreak havoc in Mumbai
Mumbai Rain Alert: मुंबई में मानसून का रौद्र रूप: रेड अलर्ट पर प्रशासन | Image: ANI

Mumbai Rain Alert: रविवार को मुंबई और देश के कई अन्य हिस्सों में मूसलाधार बारिश जारी रही, जिससे जलभराव हुआ। भारी बारिश की वजह कई लोगों की जान गई और अधिकारियों को सुरक्षा उपायों को तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसमें सोमवार को वित्तीय राजधानी मुंबई में सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद भी करना पड़ा। इस दौरान भारी बारिश के चलते कई हवाई उड़ानों को रद्द भी करना पड़ा।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, मुंबई में पिछले 24 घंटों (रविवार शाम 6 बजे तक) के दौरान 265 मिमी से अधिक और उपनगरों में 227 मिमी से अधिक बारिश हुई। वहीं, मूसलाधार बारिश के चलते BMC ने अनुसार दो-तीन झुग्गियों के ढहने से कुल 6 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। भारी बारिश के चलते सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।

6 जुलाई तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा सोमवार को मुंबई के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए , जिसमें तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने शहर के सभी सरकारी, निजी और बीएमसी द्वारा संचालित स्कूलों और कॉलेजों में 6 जुलाई तक छुट्टी घोषित कर दी है। भारी बारिश के चलते सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। वहीं, भारी बारिश के चलते कई हवाई उड़ानों को रद्द करना पड़ा।

भारी बारिश में अब तक 6 लोगों की मौत

मुंबई में भारी बारिश के कारण कई लोगों की मौत की भी खबर है। BMC ने अनुसार दो-तीन झुग्गियों के ढहने से कुल 6 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। अंधेरी पूर्व के साकीनाका इलाके में भारी बारिश के दौरान 55 वर्षीय असलम इसाक शेख एक खुले मैनहोल में गिर गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

Advertisement

मुंबई में रेड अलर्ट जारी

रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते मुंबई और आसपास के कई इलाकों में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है और इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना व्यक्त की है।

पड़ोसी जिले भी अलर्ट पर

भारी बारिश का असर पड़ोसी जिले पालघर पर भी पड़ा , जहां लगातार बारिश के कारण नालासोपारा क्षेत्र जलमग्न रहा। यात्रियों को जलमग्न सड़कों से होकर गुजरना पड़ा, जिससे दैनिक आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। आईएमडी द्वारा इन इलाकों के अलावा, कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका है।

Advertisement

मानसून के रौद्र रूप से अलर्ट मोड पर प्रशासन

मुंबई और उसके आसपास के जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुंबई के अलावा, कई इलाकों में NDRF की टीमें तैनात की गई हैं। वहीं,  प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा आधिकारिक सलाह का पालन करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में विपक्षी पार्टियों पर गरजे CM योगी, बोले- भारत की आस्था पर हमला कर रहे ये लोग

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड