लखनऊ में विपक्षी पार्टियों पर गरजे CM योगी, बोले- भारत की आस्था पर हमला कर रहे ये लोग

CM Yogi: 'अब वे भारत की आस्था पर हमला कर रहे हैं।' राम मंदिर चंदा चोरी के विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा है। सीएम योगी के अलावा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी सपा और कांग्रेस को घेरा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP CM Yogi targets Oppn amid Ram Temple donation theft row
लखनऊ में विपक्ष पर बरसे CM योगी ; बोले– आस्था पर हमला कर रहे ये लोग | Image: ANI

CM Yogi: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विपक्ष पर "भारत की आस्था पर हमला" करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने सामाजिक विभाजन की राजनीति में विफल होने के बाद अपना ध्यान धार्मिक मुद्दों पर केंद्रित कर लिया है। विपक्ष की पिछली राजनीतिक रणनीति की विफलता का दावा करते हुए योगी ने आरोप लगाया कि अब वह आस्था के मामलों को निशाना बना रहा है।

भारत की आस्था पर हमला कर रहे ये लोग

लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित 'शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन' को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा 'अपने विभाजनकारी प्रयासों को विफल होते देख, अब वे भारत की आस्था पर हमला करने का सहारा ले रहे हैं। इसलिए मैं आप सभी से आह्वान करता हूं। यह समय है सतर्क रहने का।' आगे उन्होंने कहा 'विपक्ष की पिछली राजनीतिक रणनीति की विफलता का दावा करते हुए योगी ने आरोप लगाया कि अब वह आस्था के मामलों को निशाना बना रहा है।'

सरकारी लाभ से समाजवादी-कांग्रेस परेशान

सीएम योगी ने मच से कि भाजपा की "डबल इंजन" वाली सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि कल्याणकारी लाभ समाज के हर वर्ग तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचे, जिससे विपक्ष की "जाति और वर्ग विभाजन की राजनीति" कमजोर हुई है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ''डबल इंजन' सरकार राज्य की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। यही बात विपक्षी दलों,समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को परेशान कर रही है। उनकी चिंता यह है कि समाज के जिन वर्गों को वे जाति और वर्ग के आधार पर बांटते थे, उन्हें अब डबल इंजन सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अपने दायरे में ले लिया है।'

Advertisement

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी साधा निशाना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राम मंदिर मुद्दे पर विपक्षी नेताओं की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान चर्चा पर सवाल उठाने वालों ने पहले भगवान राम और रामसेतु के अस्तित्व पर ही सवाल उठाया था।

आगे उन्होंने कहा 'आज अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के संबंध में , कुछ लोग इसके आसपास की चर्चा पर सवाल उठा रहे हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाए थे। उन्होंने राम सेतु के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए थे।'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि 'भाजपा राम मंदिर से जुड़ी आस्था के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं देगी और पार्टी इसकी रक्षा के लिए कोई भी बलिदान देने को तैयार है।

ये भी पढ़ें: Bihar: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा-1 करोड़ रुपए दिला दीजिए, दूध का दूध और...

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड