सावधान! मानसून का आने वाला है रौद्र रूप, आज से चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, UP; दिल्ली से लेकर बिहार और MP तक खूब बरसेंगे बादल

देश के कई हिस्सों में गुरुवार (20 अगस्त) को मॉनसून सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Heavy Rain alert
सावधान! मानसून का आने वाला है रौद्र रूप, आज से चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, UP; दिल्ली से लेकर बिहार और MP तक खूब बरसेंगे बादल | Image: X

देश के कई हिस्सों में गुरुवार (20 अगस्त) को मॉनसून सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। अगले चार दिनों तक दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम के इलाकों में बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के असर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले पांच-छह दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। गुरुवार और शुक्रवार को पूर्वांचल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दक्षिण-पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं। वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, चंदौली, प्रतापगढ़ और कौशांबी समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज वर्षा होगी। इस दौरान वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर झारखंड और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र बारिश का प्रमुख कारण है।

दिल्ली-NCR में छाए बादल, बारिश संभव

दिल्ली-NCR में 20 अगस्त को बारिश का दायरा दूसरे प्रभावित राज्यों की तुलना में सीमित रह सकता है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Advertisement

उत्तराखंड-हिमाचल में भी मौसम बिगड़ेगा

उत्तराखंड के कई जिलों में 20 अगस्त को भारी बारिश और गरज के साथ बौछारों की चेतावनी है नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग समेत कई इलाकों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा चल सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में भी 20 अगस्त को बारिश और आंधी-गरज की स्थिति बन सकती है। मंडी, शिमला, सोलन, ऊना, बिलासपुर, चंबा, किन्नौर, हमीरपुर और कांगड़ा में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। मनाली में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इसे भी पढ़ें- हाथ बांधे, कपड़ा ठूसा...खुद के लिए iPhone और ब्‍वॉयफ्रेंड के खातिर बाइक के लिए 13 साल की पोती ने कराया दादा का मर्डर, Video कॉल पर लिया कंर्फमेशन

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड