हाथ बांधे, कपड़ा ठूसा...खुद के लिए iPhone और ब्वॉयफ्रेंड के खातिर बाइक के लिए 13 साल की पोती ने कराया दादा का मर्डर, Video कॉल पर लिया कंर्फमेशन
केरल के हरिपाद के करुवट्टा में 67 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में 13 साल की एक लड़की समेत चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
- भारत
- 3 min read

केरल के हरिपाद के करुवट्टा में 67 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में 13 साल की एक लड़की समेत चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है। इनमें तीन आरोपी 17 साल के बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, घर से सोने के गहने चोरी करने के लिए पूरी साजिश रची थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोना और नकदी लूटकर महंगे गैजेट्स (iPhone) और बाइक खरीदने की चाहत इस अपराध की वजह हो सकती है। मुख्य आरोपी 13 साल की लड़की मृतक बुजुर्ग की पोती है।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब हरिपाड ब्लॉक पंचायत क्षेत्र के करुवट्टा में स्थित एक किराए के मकान से 65 वर्षीय शिवनकुट्टी चेट्टियार का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने किशोरी से गहन पूछताछ की, जिसमें कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं। पुलिस के मुताबिक, हत्या शनिवार रात को की गई। उस समय चेट्टियार की पत्नी और बेटी अस्पताल गई हुई थीं, जिससे वह घर में अकेले थे। जांच में पता चला कि किशोरी ने कथित तौर पर उसी रात को वारदात के लिए चुना और कोल्लम से आने वाले अपने दोस्तों को घर का पता तथा यह जानकारी दी कि उस समय घर में उसके दादा अकेले होंगे।
फिल्म देखकर बनाया मर्डर का प्लान
अलाप्पुझा के एसपी टीके विष्णुप्रदीप ने मीडिया को बताया कि संदिग्धों ने हत्या करने और सबूत छिपाने के तरीके फिल्मों से सीखे थे। इनमें तमिल फिल्म 'स्पाइडर' भी शामिल है। परावुर के तीनों टीनएजर पिछले शनिवार की रात करुवट्टा स्थित घर पहुंचे। बाथरूम के वेंटिलेटर से अंदर घुसकर, संदिग्धों ने शिवनकुट्टी पर बेरहमी से हमला किया जब वे जाग गए तो उनके हाथ-पैर कपड़े से बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूस दिया जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
Advertisement
पुलिस और डॉग स्क्वाड को गुमराह करने के लिए, उन्होंने पूरे घर में मिर्च पाउडर बिखेर दिया और बाथरूम के अंदर और आसपास लिक्विड केमिकल छिड़क दिया।
iPhone और नई बाइक पाने का मकसद
Advertisement
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध घर से सोना और नकदी लूटने के लिए लंबे समय से हत्या की योजना बना रहे थे। उनका मकसद चोरी के सोने को बेचकर लड़की के लिए नया आईफोन और उसके बॉयफ्रेंड के लिए नई मोटरसाइकिल खरीदना था। चोरी की सोने की अंगूठी कोल्लम में 16,000 रुपये में बेची गई थी। बाद में पुलिस ने चोरी हुआ सारा सोना बरामद कर लिया।
हत्यारों ने वीडियो कॉल कर लड़की को दिखाया दादा का शव
इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू आरोपियों के बीच हुई वीडियो कॉल से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद दूसरे नाबालिग आरोपियों ने लड़की को वीडियो कॉल किया और उसे बुजुर्ग का शव दिखाया। यानी जिस लड़की पर साजिश में शामिल होने का आरोप है, उसे वारदात के बाद की स्थिति की जानकारी वीडियो कॉल के जरिए दी गई। पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात से पहले और बाद में आरोपियों के बीच कितनी बार बातचीत हुई थी।