Monalisa: मोनालिसा कहां हुई गायब, कहीं हत्या तो नहीं...? फरमान खान के 'भाग जाने वाले' VIDEO ने मचाई सनसनी, लोग बोले- खुद ही मार दिया होगा
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा अपने मुस्लिम प्रेमी फरमान के साथ शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। अब उनको लेकर एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है।
- भारत
- 3 min read

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा अपने मुस्लिम प्रेमी फरमान के साथ शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। अब उनको लेकर एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। फरमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर कहा है कि मोनालिसा उन्हें छोड़कर भाग गई है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद मोनालिसा की मां ने आरोप लगाया है कि फरमान ने ही उन्हें गायब किया है और ये एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया है।
वीडियो में फरमान कहता नजर आ रहा है कि 'मैं अजमेर पुष्कर आया हुआ हूं, मोनालिसा भाग गई है और मैं उसे ढूंढ रहा हूं। फ्रेंड्स मोनालिसा का अजमेर में पता नहीं लग पाया। मैं जा रहा हूं जोधपुर जोधपुर में पता करेंगे। जोधपुर में हॉल्ट है तो आप किसी को पता चले तो मुझे बताएं।' हालांकि फरमान का ये वीडियो कब का है, सच है या झूठ इसकी पुष्टि रिपब्लिक भारत नहीं करता है। हम आपको सिर्फ वहीं बता रहे हैं जो इंटरनट पर वायरल है और उस वीडियो में जो कमेंट आ रहे हैं।
सबसे पहले देख लें VIDEO
VIDEO वायरल होने पर लोगों ने जताई कत्ल हो जाने की आशंका
Advertisement
इस मामले ने देखते ही देखते ही काफी सीरियस रूप ले लिया क्योंकि फरमान खान की इन्हीं वीडियोज को देखते हुए लोगों ने मोनालिसा के कत्ल होने की शंका जाहिर कर दी। बहुत सारे लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि उन्हें तो लगता है कि खुद फरमान खान ने ही मोनालिसा को मौत के घाट उतार दिया है और अब इन वीडियोज से वो बचने की कोशिश कर रहा है।
एक यूजर ने लिखा- इसी ने ही खुद मारा होगा और अब यहां आ गया है बचाने के लिए खुद को। आपको बता दें कि जैसे ही मोनालिसा के परिवार को पता चला तो मां लताबाई बेहाल हो गई। पिता जयसिंह भोसले कुछ कह नहीं पा रहे हैं। पूरे महेश्वर नगर में फिर से चर्चा जोरों पर है। घरवालों का कहना है कि पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि ये षड्यंत्र के तहत शादी की गई है और ज्यादा दबाव बढ़ाया जाएगा तो मोनालिसा को गायब कर दिया जाएगा।
Advertisement
11 मार्च को शादी कर सबको चौंकाया था
गौरतलब है कि महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा ने 11 मार्च 2026 को फरमान खान के साथ कोर्ट मैरिज की थी। साथ ही दोनों मंदिर में जाकर शादी की रस्में पूरी की थीं। मोनालिसा की शादी के बाद उनकी उम्र को लेकर सवाल उठते रहे, लेकिन उनके पति फरमान खान ने इन आरोपों को खारिज करते रहे। वहीं, परिवार और कुछ अन्य लोगों ने दावा किया था कि मोनालिसा नाबालिग हैं और उनकी उम्र गलत तरीके से दर्ज की गई है।
NCST की जांच में हुआ था खुलासा
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग यानी NCST की भी इस मामले में एंट्री हो गई है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने दावा किया है कि जांच रिपोर्ट में यह सामने आया है कि शादी के समय मोनालिसा की उम्र लगभग 16 साल 2 महीने और 12 दिन थी। रिपोर्ट के बाद यह मामला कानूनी रूप से और गंभीर हो गया है।