'नाबालिग मोनालिसा को केरल ले जाकर...', अब जेल जाएंगे फरमान खान? पोस्को कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज, ये है पूरा मामला
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले के पति फरमान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मोनालिसा ने इसी साल अपने बॉयफ्रेंड से केरल में जाकर शादी की थी। अब जांच में सामने आया है कि मोनालिसा नाबालिग है।
- भारत
- 2 min read

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले के पति फरमान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मोनालिसा ने इसी साल अपने बॉयफ्रेंड से केरल में जाकर शादी की थी। अब जांच में सामने आया है कि मोनालिसा नाबालिग है।
आपको बता दें कि खरगोन जिले के जिला कोर्ट मण्डलेश्वर की स्पेशल पोस्को कोर्ट ने फरमान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। फरमान पर आरोप लगाया गया है कि उसने नाबालिग मोनालिसा को केरल ले जाकर उससे शादी की।
कोर्ट का मानना है कि आरोपी फरार है और उसने सबूतों से छेड़छाड़ की होगी। आपको ये भी बता दें कि फरमान ने मीडिया के सामने दावा किया था कि मोनालिसा की उम्र 18 साल से ज्यादा है।
शादी के समय मोनालिसा 16 साल की थीं?
आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार शादी के समय मोनालिसा 16 साल की थीं और उन्हें गलत जन्मतिथि वाले दस्तावेजों के जरिए केरल भेजा गया था। इस मामले की जांच भारतीय न्याय संहिता (BNS), बाल विवाह निषेध अधिनियम और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत की जा रही है।
Advertisement
किसने दर्ज कराई थी शिकायत?
यह शिकायत सबसे पहले मोनालिसा के माता-पिता ने दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि फरमान उनकी नाबालिग बेटी को केरल ले गया और उससे शादी कर ली। याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि आरोपी फरार है और अगर उसे राहत दी गई, तो सबूतों के साथ छेड़छाड़ होने की आशंका है। कोर्ट ने BNS और अन्य संबंधित कानूनों के तहत महेश्वर पुलिस स्टेशन में दर्ज आपराधिक मामले में कोई भी सुरक्षा देने से इनकार कर दिया।
कौन है मोनालिसा?
मोनालिसा भोसले 2025 में तब पूरे देश में मशहूर हो गईं, जब प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान रुद्राक्ष की मालाएं बेचते हुए उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। उनकी इस वायरल लोकप्रियता में तब एक बड़ा मोड़ आया जब उन्होंने एक्टर और मॉडल फरमान खान से अलग धर्म में शादी की। इस शादी की काफी चर्चा हुई और जल्द ही यह कई राज्यों में फैले कानूनी विवाद का विषय बन गई, जो अभी भी चल रहा है।