मोदी सरकार बहुत जल्द कर देगी नक्सलियों का सफाया, 3 महीने में 80 से ज्यादा ढेर- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार बहुत कम समय में देश से नक्सलियों का पूरी तरह से सफाया कर देगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Amit Shah
अमित शाह | Image: PTI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार बहुत कम समय में देश से नक्सलियों का पूरी तरह से सफाया कर देगी। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा 29 माओवादियों को मार गिराने के एक दिन बाद उन्होंने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार आतंकवाद और नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

शाह ने कहा, ‘‘मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आने वाले समय में भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेंगे और मोदी के नेतृत्व में हम बहुत कम समय में अपने देश से नक्सलवाद का सफाया कर देंगे।’’

3 महीने में 80 से ज्यादा नक्सली ढेर-  गृह मंत्री

गृह मंत्री ने कहा कि तीन महीने पहले छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद से 80 से अधिक नक्सलियों को मारा जा चुका है, 125 से अधिक को गिरफ्तार किया गया है और 150 से अधिक ने आत्मसमर्पण किया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के शिविर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 2019 के बाद से, 250 से अधिक ऐसे शिविर स्थापित किए गए हैं।

कांकेर मुठभेड़ में 29 नक्सली ढेर

Advertisement

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गये थे। अधिकारियों ने बताया कि भीषण गोलीबारी में तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए थे और मौके से बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए गए थे।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election: JMM नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान के लिए मांगी माफी

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड