मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, इन फसलों पर बढ़ाई 50% तक MSP

मोदी सरकार ने दलहन, तिलहन और कपास की फसलों की MSP तय करदी है। मोदी सरकार ने लागत से 50% अधिक MSP को मंजूरी दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Modi government increased MSP on Kharif crops
मोदी सरकार ने किया MSP का ऐलान | Image: ANI

MSP increased : बुधवार (28 मई 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2025-26 के खरीफ सत्र के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय कर दिया है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति द्वारा 14 फसलों की MSP को मंजूरी दी गई है। सरकार ने दलहन, तिलहन और कपास की फसलों पर लागत से 50% अधिक MSP को मंजूरी दी है।

सरकार ने खरीफ फसलों के MSP में वृद्धि की है, ताकि उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके। पिछले साल की तुलना में MSP में सबसे अधिक वृद्धि रामतिल या 'काला तिल' (820 रुपये प्रति क्विंटल) के लिए की गई है, इसके बाद रागी (596 रुपये प्रति क्विंटल), कपास (589 रुपये प्रति क्विंटल) और तिल (579 रुपये प्रति क्विंटल) के लिए MSP में वृद्धि की गई है। सरकार ने धान पर महज 69 रुपये की बढ़ोतरी की है।

2 लाख 7 हजार करोड़ की लागत आएगी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘पिछले 10-11 सालों में खरीफ फसलों के लिए MSP में भारी वृद्धि की गई है। हर फसल के लिए लागत के साथ 50% को ध्यान में रखा गया है। इसमें 2 लाख 7 हजार करोड़ की लागत आएगी।’

ब्याज दर में मिलेगी छूट

इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ब्याज सहायता योजना को भी मंजूरी दे दी है। अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते हुए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की शुरुआत की गई थी। सरकार ने किसानों के लिए ब्याज छूट को जारी रखने का फैसला लिया है। किसानों को KCC पर 2 लाख रुपये तक का कर्ज 4 फीसदी ब्याज पर मिलता रहे इसकी भी व्यवस्था की गई है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Bihar: 'लालू जी ने गड़बड़ किया है, तेज प्रताप सामने आकर सच्चाई बताएं और फिर...', विवाद में साले सुभाष यादव की एंट्री

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड