VIDEO: जम्मू के स्कूलों में सायरन बजते ही भागे बच्चे, वॉर कंडीशन में कैसे खुद का करें बचाव, 7 मई को पूरे देश में प्रैक्‍टिस

जम्मू के एक स्कूल में छात्रों को मॉकड्रिल अभ्यास के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर एक के बाद एक करके कई सख्त एक्शन लिए जिसकी वजह से दोनों देशों में युद्ध छिड़ने कि स्थिति बन गई है। अब ऐसे में युद्ध से निपटने के लिए भारत ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारत ने अपने आम नागरिकों को भी हमले से बचने के लिए तैयार करने की तैयारी कर दी है। गृह मंत्रालय ने पूरे देश में 7 मई को मॉकड्रिल का आदेश दिया है। इसी के तहत जम्मू के स्कूलों में मंगलवार (6 मई)को मॉकड्रिल का आयोजन किया,  जिसमें स्कूलों के टीचर्स ने बच्चों को वॉर के समय खुद को कैसे बचाएं ये बातें सिखाई गईं।


जम्मू के एक स्कूल में छात्रों को मॉकड्रिल अभ्यास के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। गृह मंत्रालय ने 7 मई को पूरे देश में मॉकड्रिल करने का निर्देश दिया है। जम्मू के स्कूल टीचर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए बताया कि हम टाइम टू टाइम बच्चों ये जानकारी वॉर के टाइम दी जाती है कि वॉर सिचुएशन के टाइम कैसे खुद प्रोटेक्ट करना है तो इन बातों को हम बच्चों को मॉक ड्रिल के जरिए बता रहे हैं कि खुद को तो आप बचाएंगे ही साथ ही और लोगों को कैसे बचाएंगे? बच्चों को हम मॉक ड्रिल के थ्रू सिखा रहे हैं कि कैसे हमले के समय खुद को छिपाना है अब यहां बंकर तो है नहीं तो ऐसे में हम बच्चों को स्कूल में ही छिपने की जगह बता रहे हैं।'

स्कूल टीचर ने बच्चों को मॉकड्रिल के जरिए बताए वॉर कंडीशन में बचाव के उपाय

स्कूल टीचर ने आगे बताया, 'हमें इसके लिए मंत्रालय से गाइडलाइन भी आ रही हैं। फिलहाल अभी ऐसी को स्थिति तो नहीं है लेकिन अगर कल को ऐसी आपातकाल स्थिति का सामना करना पड़े तो कम से कम बच्चों को इस बात की जानकारी तो रहे कि कैसे खुद को बचाना है और साथ में औरों को भी बचाना है। मिनिस्ट्री की तरफ से ये जानकारी आ रही है कि बच्चों को बचाने के लिए टाइम टू टाइम मॉक ड्रिल करवाते रहें। इसके साथ हम भी समय-समय पर बच्चों को मॉक ड्रिल करवा रहे हैं। हम बच्चों को वीडियो दिखा रहे हैं और मॉक ड्रिल करवा भी रहे हैं।  हमने स्कूल के बच्चों को बताया कि जब सायरन बजे तो कैसे डेस्क के नीचे छुपना है, कैसे लेटना है। अगर एरिया में फायरिंग हो रही हो ब्लास्ट हो रहा हो तो कैसे खुद को बचाएंगे वो कैसे अपने आप को सुरक्षित एरिया में ले जाएंगे इन सब बातों की जानकारी हम बच्चों को दे रहे हैं।' 

मॉकड्रिल को लेकर गृह सचिव की बैठक, 7 मई को पूरे देश में मॉकड्रिल

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव के बीच बुधवार, 7 मई को देशभर में होने वाली सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने दिल्ली में अहम बैठक बुलाई थी। बैठक में डीजी, सिविल डिफेंस और डीजी NDRF समेत कई उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने सिविल डिफेंस तंत्र को मजबूत करने की तैयारियों की समीक्षा की। देशभर में 7 मई को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल के आयोजन के संबंध में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन द्वारा बुलाई गई बैठक संपन्न हो गई। गृह मंत्रालय की बैठक के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक सदस्य ने बताया कि बैठक के बाद हम तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। जिन खामियों को दूर किया जाना है, उनकी पहचान कर ली गई है। इस पर तुरंत काम किया जाएगा। देश के 244 जिलों में सिविल डिफेंस को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः  मॉक ड्रिल को लेकर केंद्रीय गृह सचिव की अहम बैठक खत्म,लिया गया बड़ा फैसला

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड