Mizoram: 22 लाख रुपये से अधिक की हेरोइन बरामद, 2 महिलाएं गिरफ्तार

मिजोरम में आइजोल जिले के पास से दो महिलाओं को गिरफ्तार करके उनके पास से 22.7 लाख रुपये की हेरोइन बरामद की गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gujarat school principal held for killing student for resisting bid to sexually molest her
2 महिलाएं गिरफ्तार | Image: PTI

मिजोरम में आइजोल जिले के पास से दो महिलाओं को गिरफ्तार करके उनके पास से 22.7 लाख रुपये की हेरोइन बरामद की गई। असम राइफल्स की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। असम राइफल्स ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मौबाक गांव में तलाशी अभियान चलाया और दो महिलाओं से 32.4 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया।

बयान के अनुसार

बयान के अनुसार इनमें से एक महिला मौबाक की निवासी है जबकि दूसरी मणिपुर के चुराचांदपुर जिले की रहने वाली है। बयान में बताया गया कि दोनों महिलाओं और मादक पदार्थ को आइजोल में विशेष नारकोटिक्स पुलिस को सौंप दिया गया है।

ये भी पढ़ें - Diwali Katha 2024: दिवाली पूजा में पढ़ें ये कथा, खुश होंगे लक्ष्मी-गणेश

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड