Mithun Chakraborty: पश्चिम बंगाल में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने सुवेंदु सरकार के सलाहकार

पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को नई जिम्मेदारी सौंपी है। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें कैबिनेट मंत्री के रैंक का सलाहकार नियुक्त किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Mithun Chakraborty Suvendu Adhikari west Bengal
मिथुन चक्रवर्ती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने सुवेंदु सरकार के सलाहकार | Image: X

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दिग्गज अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को राज्य सरकार में नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बुधवार, 7 अक्टूबर को सीएम सुवेंदु ने मिथुन चक्रवर्ती को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में कैबिनेट मंत्री के रैंक का सलाहकार नियुक्त किया है।

बंगाल में मिथुन चक्रवर्ती को मंत्री रैंक का मिला दर्जा

पश्चिम बंगाल सरकार की कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए कहा गया कि ‘राज्यपाल को यह आदेश देते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मिथुन चक्रवर्ती को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में कैबिनेट मंत्री के पद के बराबर दर्जे पर पश्चिम बंगाल सरकार का सलाहकार नियुक्त किया जाता है। यह अधिसूचना सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जनहित में जारी की जा रही है।'

उत्तम कुमार की जन्मशती के दिन ऐलान

मिथुन चक्रवर्ती को बंगाल के जिस विभाग में कैबिनेट मंत्री के पद के बराबर दर्जा दिया गया है, वह सीधे तौर पर मुख्यमंत्री के अधीन है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है, जब सरकार राज्य में सांस्कृतिक और फिल्म सेक्टर में जोर देने में लगी है। बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती नियुक्ति दिग्गज बंगाली फिल्म अभिनेता उत्तम कुमार के जन्म शताब्दी समारोह से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान किया।

विधानसभा चुनावों में बीजेपी के लिए जोर-शोर से प्रचार

मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए जोर-शोर से प्रचार किया था। चुनाव में बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस को हराकर सूबे में पहली बार सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में सरकार बनाई। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है', CM योगी का बड़ा दावा

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड