हथियार के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में नाबालिग हिरासत में, 3 व्यक्ति गिरफ्तार

हथियार के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
हथियार के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर करने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार | Image: X

हथियार के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों प्रदर्शन करने वालों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, इस अभियान के दौरान दो तमंचे, तीन कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) रवि कुमार सिंह ने बताया कि 17 मार्च को गोविंदपुरी निवासी आर्यन (19) और एक नाबालिग को अवैध हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

उन्होंने बताया कि..

उन्होंने बताया कि आर्यन को कालकाजी पार्क से एक तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था, जबकि नाबालिग को चाकू के साथ गोविंदपुरी में हिरासत में लिया गया। अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही जामिया नगर थाने की एक टीम ने जाकिर नगर के रहने वाले हसनउल्ला खान (19) और शहरोज खान (22) को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों के कब्जे से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान आर्यन ने खुलासा किया कि वह गोविंदपुरी इलाके में सक्रिय निरंजन वाल्मीकि गिरोह से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि आर्यन ने कबूल किया कि उसने स्थानीय लोगों और प्रतिद्वंद्वी समूहों में भय पैदा करने के लिए सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। अधिकारी ने बताया कि नाबालिग ने भी कुछ इसी तरह के इरादे की बात कबूल की। उन्होंने बताया, “हथियारों के स्रोत का पता लगाने और ऐसी गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए मामले की जांच की जा रही है।”

Advertisement

ये भी पढ़ें - Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड क्यों बढ़ता है?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड