नाबालिग ने कार से मचाया तांडव: हैदराबाद में 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, 1 की मौत

Hyderabad: हैदराबाद से भयानक हादसे की खबर आई है, जहां एक नाबालिग द्वारा कथित तौर पर सात गाड़ियों को कार से जोरदार टक्कर मारी, जिसमें एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hyderabad minor car accident
Hyderabad minor car accident | Image: ANI

Hyderabad minor car accident: हैदराबाद के मधुरानगर पुलिस स्टेशन इलाके में एक 17 साल के लड़के की चलाई जा रही कार ने एक टू-व्हीलर और सात अन्य गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे एक 55 साल के व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतना जोरदार था कि टू-व्हीलर पर सवार दोनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। उनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और नाबालिग से कार को जब्त कर लिया है।

नाबालिग ने कार से 7 गाड़ियों को मारी टक्कर

मधुरानगर पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। कार को कथित तौर पर एक नाबालिग चला रहा था और उसके साथ एक और व्यक्ति भी था। इस हादसे में 55 वर्षीय राजेंद्र कुमार की मौत हो गई। दूसरे घायल व्यक्ति, प्रभाकर का अस्पताल में इलाज चल रहा है और इस घटना में सात अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। कार ने पहले एक टू-व्हीलर को टक्कर मारी और फिर सात अन्य गाड़ियों से टकरा गई।

घटनाक्रम CCTV कैमरों में कैद

पुलिस ने बताया कि इस घटना में सात और गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं। टक्कर का पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरों में कैद हो गया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Advertisement

आरोपी नाबालिग हिरासत में

घटना का जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस द्वारा आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। हालांकि, पुलिस ने नाबालिग की पहचान नहीं बताई है। 

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा: लॉरी और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोग समेत 5 की दर्दनाक मौत; VIDEO

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड