तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा: लॉरी और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोग समेत 5 की दर्दनाक मौत; VIDEO
Tamil Nadu: दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु से एक बेहद ही दर्दनाक खबर आई है, जहां एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
- भारत
- 2 min read

Tamil Nadu Road Accident: रविवार, 2 अगस्त को तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में पोलाची–पलानी राष्ट्रीय राजमार्ग से एक दिल दहला देने वाली खबर आई, जहां तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे तक उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस भयानक हादसे में एक ही परिवार के चार लोग समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे का कारण तेज रफ्तार बताई जा रही है।
एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार इस दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के थे। समाचार एजेंसी के अनुसार मृतकों में से चार कोयंबटूर जिले के मदुकराई के पास गुरुबाम्पलयम के एक ही परिवार के सदस्य थे। इनकी पहचान कनगराज, उनकी पत्नी नर्मदा और उनकी दो बेटियों आरती और पूरानी के रूप में हुई। पुलिस ने अभी तक पांचवें पीड़ित की पहचान का पता नहीं लगाया है और जांच कर रही है कि मृतक कार का चालक था या कोई अन्य।
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार इस घटना की वजह बताई जा रही है। फिलहाल, स्थानीय पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और लोकल लोगों में मिली जानकारी के आधार पर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।