अपडेटेड 2 March 2026 at 09:07 IST
Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक, सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, IGI समेत कई एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों को भारी परेशानी
मिडिल ईस्ट में इजराइल-ईरान संघर्ष के कारण मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई है, जिससे विदेश जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। अब क्या होगा?
- भारत
- 3 min read

Flight Cancellations India: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने भारत के कई बड़े एयरपोर्ट्स पर सेवाएं ठप कर दी है। इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के चलते कई देशों का हवाई क्षेत्र बंद हो गया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा है, खासकर दुबई जैसे प्रमुख हब बंद होने से वैश्विक उड़ानें बाधित हो रही है। मुंबई और दिल्ली समेत कई एयरपोर्ट पर दर्जनों उड़ानें रद्द होने की खबर आ रही है।
मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानी
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को 125 उड़ानें रद्द हुईं, जिनमें 67 जाने वाली और 58 आने वाली शामिल हैं। एयर इंडिया और इंडिगो जैसी कंपनियों ने यूरोप और उत्तरी अमेरिका की उड़ानें भी स्थगित कर दीं। यात्री घंटों इंतजार करते रहे, कई को होटल में ठहराया गया। एक यात्री ने बताया कि दुबई जाने वाली फ्लाइट रद्द होने से उनका पूरा शेड्यूल बिगड़ गया।
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर भी कई फ्लाइट्स कैंसिल
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी हालात खराब हैं। दिल्ली IGI एयरपोर्ट ने पोस्ट करते हुए लिखा- 'मिडिल ईस्ट में बदलते राजनीतिक हालात की वजह से, पश्चिम की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में रुकावटें आ रही हैं और उनके शेड्यूल में बदलाव हो रहे हैं।'
यहां 100 उड़ानें रद्द हुईं, जिसमें 60 जाने वाली और 40 आने वाली हैं। कई विदेशी उड़ानों को भी कैंसल किया गया। फिलहाल यात्रियों को वैकल्पिक रूट्स की जानकारी दी जा रही है, लेकिन देरी से परेशानी बढ़ रही है।
कई देशों के एयरस्पेस बंद, जनता को भारी परेशानी
कुछ एयरलाइंस ने यात्रियों को रिफंड और रीशेड्यूलिंग की सुविधा दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि स्थिति की निगरानी हो रही है। इजराइल-ईरान संघर्ष ने यूएई, सऊदी अरब, कतर समेत कई देशों के एयरस्पेस बंद कर दिए। अगर संघर्ष लंबा चला तो आने वाले दिनों में आम लोगों को इससे काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि एयरलाइंस की वेबसाइट चेक करें और यात्रा से पहले अपडेट लें। सरकार ने भारतीय दूतावासों से मदद मांगी है ताकि फंसे नागरिकों को सहायता मिले। क्योंकि विदेशों में भी भारतीय यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हैं।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 2 March 2026 at 09:07 IST