PM Modi in Kyiv: यूक्रेन में PM मोदी का स्वागत, लगा भारत माता का जयकारा, गूंजे जय श्रीराम के भी नारे

नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा जेलेंस्की के निमंत्रण पर हो रही है। 1991 में यूक्रेन के स्वतंत्र होने के बाद से ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
pm narendra modi as he arrives in kyiv
यूक्रेन में भारतीय समुदाय ने PM मोदी का स्वागत किया। | Image: Video Grab

Narendra Modi Ukraine visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के बीच ऐतिहासिक यात्रा पर कीव पहुंच गए। अपनी यात्रा के दौरान वो यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ शांतिपूर्ण समाधान के लिए रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। नरेंद्र मोदी की यात्रा जेलेंस्की के निमंत्रण पर हो रही है। 1991 में यूक्रेन के स्वतंत्र होने के बाद से ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यूक्रेन यात्रा है। भारत और यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि ये यात्रा आर्थिक संबंधों और रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यूक्रेन की राजधानी कीव के एक होटल में भारतीय समुदाय के लोगों ने भव्य स्वागत किया। लोग अपने हाथों में तिरंगा लेकर वहां पहुंचे और खूब मोदी-मोदी के नारे लगाए। भारत माता की जय के नारों से पूरा होटल गूंज उठा। इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने जय श्रीराम के भी नारे लगाए।

PM मोदी से हर किसी को बड़ी उम्मीदें

कीव में रहने वाले भारतीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री मोदी से उम्मीदें और अपेक्षाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि वो पीएम नरेंद्र मोदी की यात्रा से खुश हैं और संभावित युद्धविराम या शांति सूत्र की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मोदी संघर्ष को समाप्त करने में मदद करने के लिए कोई संदेश लेकर आएंगे।

यूक्रेन में करीब 7 घंटे बिताएंगे PM मोदी

यूक्रेन में प्रधानमंत्री मोदी का रुकना करीब 7 घंटे का होगा। उसके अलावा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 10 घंटे की ट्रेन यात्रा शामिल है। हालांकि भारतीय पक्ष ने यूक्रेन में पीएम मोदी के कार्यक्रम के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। इसके पीछे सक्रिय युद्ध क्षेत्र में यात्रा से जुड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल का हवाला दिया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड