18 मजदूरों की मौत, PM मोदी के मुआवजे का ऐलान और अब अमित शाह ने CM संगमा से ली रिपोर्ट... मेघालय कोयला खदान हादसे में अब तक क्या-क्या हुआ?

मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स में कोयला खदान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई। PM मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम CM संगमा से फोन पर बात कर हालत की जानकारी ली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
meghalaya coal mine blast
मेघालय कोयला खदान हादसा | Image: ANI

मेघालय में गुरुवार को एक भीषण हादसे में 18 मजदूरों की मौत हो गई। एक अवैध कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट में 18 मजदूरों की मौत हो गई और जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। कुछ लोगों के खदान में फंसे होने की भी आशंका है। मौके पर युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं, घटना प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। इधर गृह मंत्री अमित शाह ने CM कॉनराड के संगमा से बातकर हालात की जानकारी ली।

पूवोत्तर राज्य मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में स्थित एक अवैध कोयला खदाने में हुए भीषण विस्फोट में 18 मजदूरों की मौत हो गई। घटना म्यूंसिंगट-थांग्सको क्षेत्र में हुई है। कई मजदूर गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री संगमा ने कहा कि इस गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल सभी लोगों के खिलाफ बहुत सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

PMO ने किया मुआवजे का ऐलान

मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स में कोयला खदान हादसे पर मुआवजे का भी ऐलान किया गया | PMO ने PMNRF से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। हादसे में अब तक 18 शव बरामद किए गए हैं। स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है।

अमित शाह ने सीएम संगमा से फोन पर की बात

गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम संगमा से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली है। मेघालय की संगमा सरकार ने भी मुआवजे की घोषणा की है। पीड़ितों के परिजनों को तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि मुहैया कराया जाएगा। सीएम ने राज्य में साइंटिफिक माइनिंग शुरू करने के बारे में भी बात की, जिसका मतलब है खनिज निकालने के लिए ज्यादा रेगुलेटेड तरीका अपनाना, जो रैट-होल माइनिंग जैसे खतरनाक तरीकों की जगह लेगा।

Advertisement

कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने हादसे पर क्या कहा?

इधर केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने ट्वीट किया, "मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में एक अवैध कोयला खदान में हुई दुखद घटना, जिसमें कई लोगों की जान चली गई, उससे मुझे बहुत दुख हुआ है। कोयला मंत्रालय मेघालय सरकार के संपर्क में है ताकि अंदर फंसे लोगों को जल्द से जल्द बचाया जा सके। मैंने मंत्रालय को राज्य सरकार से पूरी रिपोर्ट मांगने का भी निर्देश दिया है ताकि जवाबदेही तय की जा सके और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।"

 मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्वी जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक ने स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर एक टीम भेजी है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मरने वालों में दूसरे राज्यों के भी मजदूर हो सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: '6 आदमी को कितना पैसा दिया था ',जब विधानसभा में तेजस्वी पर भड़के नीतीश

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड