Bihar: '6 आदमी को कितना पैसा तुम दिया था, अरे बैठो ना...', जब विधानसभा में तेजस्वी यादव पर भड़के CM नीतीश कुमार

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली। इस दौरान नीतीश ने तेजस्वी पर गंभीर आरोप लगाए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में भारी हंगामा देखने को मिला। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान सदन अचानक गरमा गया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी नोंक-झोंक शुरू हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बोल रहे थे, तभी तेजस्वी यादव ने बीच में टोकने की कोशिश की। इस पर नीतीश कुमार गुस्से में आ गए और तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए कहा, 'बच्चा हो अभी चुपचाप बैठकर मेरी बातें सुनो।'

सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी पर एक के बाद एक गंभीर आरोप लगाए। नीतीश कुमार ने विधानसभा में तेजस्वी यादव को फटकाराते हुए बताया कि उन्होंने उनका साथ क्यों छोड़ा? सीएम ने आरोप लगाया कि तेजस्वी भ्रष्टाचार में शामिल थे और उन्होंने मेरे 6 विधायकों को तोड़ने के लिए पैसे का इस्तेमाल किया।

नीतीश ने तेजस्वी पर लगाए गंभीर आरोप

नीतीश कुमार ने तेजस्वी पर आरोप लगाते हुए कहा, मेरे 6 आदमी को खींचने के लिए पैसे कहां से लाए थे? कितना पैसे दिए थे। पैसा क्या कमा के लाए थे, गड़बड़ करते थे, उसी का पैसा था ना सब। इधर से उधर करते रहते थे। गड़बड़ करते थे, इसलिए तुम लोगों को छोड़ दिए।पुरानी बातों को याद दिलाते हुए तेजस्वी यादव को बार-बार नीतीश अनुभवहीन बताने की कोशिश की।

बच्चा न है जी बैठो चुपचाप-नीतीश 

यह सुनकर तेजस्वी यादव मुस्कुराते नजर आए और उन्होंने जवाब में कहा, "कुछ भी बोलिएगा।" आप इधर-उधर करते हैं ना। मुख्यमंत्री ने उन्हें डांटते हुए बैठने को कहा। जब तेजस्वी फिर कुछ बोलने की कोशिश करने लगे, तो नीतीश कुमार ने सख्ती से टोका और कहा, "अरे बैठो, तुम बच्चा न है जी। हम तुम्हारे बाप के समय के हैं न। इसके तो बाप की शादी मेरे सामने हुई है। हम तुमको मानते हैं न, तुमको बनाए हैं न।" इस दौरान सदन में ठहाके गूंज उठे, जबकि विपक्षी विधायकों ने नीतीश के बयान पर विरोध जताया।

Advertisement

सदन में नीतीश-तेजस्वी के बीच नोंक-झोंक

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में बिहार की महिलाओं को लेकर ऐसा बयान दिया कि बवाल शुरू हो गया। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने विवादित टिप्पणी दी, उनके बयान पर NDA की महिला विधायकों ने कड़ा विरोध जताया। इसक बाद विधानसभा में शोर-शराबा और सत्ता-पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक की स्थिति बन गई।

यह भी पढ़ें: 'बिहार की महिलाएं बिकती हैं', तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में हंगामा
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड