अपडेटेड 4 March 2026 at 10:26 IST
Iran Israel War : मिडिल ईस्ट में भारी बवाल, विदेश मंत्रालय ने बनाया स्पेशल कंट्रोल रूम, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी
विदेश मंत्रालय ने पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को देखते हुए विशेष कंट्रोल रूम बनाया है। यह भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए सुबह 9 से शाम 9 बजे तक सक्रिय रहेगा। MEA ने बहरीन, ईरान, इराक, सऊदी अरब और UAE के दूतावासों के इमरजेंसी नंबर भी जारी किए गए हैं।
- भारत
- 2 min read

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) ने पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में बनी वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक विशेष कंट्रोल रूम का गठन किया है। यह कंट्रोल रूम भारतीय नागरिकों, खासकर उन लोगों की सहायता के लिए 24×7 तैयार है जो युद्ध प्रभावित क्षेत्र में रह रहे हैं या प्रभावित हो सकते हैं।
कंट्रोल रूम सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक सक्रिय रहेगा। इस पहल से भारतीयों को आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद मिल सकेगी। इस क्षेत्र में लाखों भारतीय रहते और काम करते हैं, इसलिए सरकार ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और घर पर परिवारों के लिए संचार का एक सीधा माध्यम प्रदान करने के लिए यह कदम उठाया है।
कंट्रोल रूम संपर्क नंबर (9 AM से 9 PM तक)
- टोल फ्री: 1800 118 797
- +91 11 2301 2113
- +91 11 2301 4104
- +91 11 2301 7905
एम्बेसी के इमरजेंसी नंबर
इसके अलावा मंत्रालय ने अलग-अलग देशों में स्थित भारतीय एम्बेसी और मिशनों के इमरजेंसी नंबर भी जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर सीधे संपर्क किया जा सकता है।
- बहरीन: +973 3941 8071
- ईरान: +98 9128 109115 / +98 9128 109102 / +98 9128 109109 / +98 9932 179359
- इराक: +964 771 651 1185 / +964 770 444 4899
- इजराइल: +972 54 7520 711 / +972 54 2428 378
- जॉर्डन: +962 770 422 276
- कुवैत: +965 6550 1946
- लेबनान: +961 7686 0128
- ओमान: +968 9828 2270 (Whatsapp) / 8007 1234 (टोल फ्री)
- कतर: +974 5564 7502
- रामल्लाह, फिलिस्तीन: +970 5929 16418
- सऊदी अरब (रियाद): +966 11 4884 697 / 800 247 1234 (टोल फ्री)
- सऊदी अरब (जेद्दा): +966 12 6648 660 / +966 12 2614 093
- संयुक्त अरब अमीरात: +971 54 3090 571 (Whatsapp) / 800 46342 (टोल फ्री)
विदेश मंत्रालय ने सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे इन नंबरों का इस्तेमाल करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें। कंट्रोल रूम का उद्देश्य भारतीयों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 4 March 2026 at 10:18 IST