तौकीर रजा ने संभल हिंसा का ठीकरा पुलिस-जज पर फोड़ा, कहा- 'पूरे देश के मुसलमान आतंकवादी है सबको...'

Sambhal Violence: अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले मौलाना तौकीर रजा ने संभल हिंसा का ठीकरा पुलिस और अदालत पर फोड़ा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maulana Tauqeer Raza
Maulana Tauqeer Raza | Image: PTI

Sambhal Violence: अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले मौलाना तौकीर रजा ने संभल हिंसा का ठीकरा पुलिस और अदालत पर फोड़ा है। मौलाना तौकीर का कहना है कि संभल की हिंसा प्रायोजित है। संभल में दंगा नहीं हुआ है। संभल में हिंसा को पुलिस, प्रशासन और अदालत ने मिलकर अंजाम दिया है। अदालत का जो फैसला आया वो कानून के खिलाफ था।

उन्होंने कहा कि दूसरे सर्वे की जरूरत नहीं थी। पहले सर्वे के बाद जब कुछ नहीं हुआ तो दूसरा सर्वे हंगामा करवाने के लिए कराया गया। धार्मिक नारेबाजी की गई। सर्वे टीम के साथ जो लोग गए थे वो लोग पत्थर अपने साथ लेकर गए थे। इस बेइमानी को दुनिया ने देखा है। देश की न्याय व्यवस्था, पुलिस पूरी दुनिया में बदनाम हो रही है।

संभल में जो मौतें हुई उसके लिए जज, पुलिस जिम्मेदार- मौलाना तौकीर रजा

तौकीर रजा ने कहा, "संभल में पुलिस गोली चलाती और पत्थर फेंकती हुई नजर आ रही है। संभल को कैद में रखा गया है। मैंने परसो जाने की कोशिश की तो बॉर्डर पर रोक दिया गया। जुम्मे की नमाज के लिए प्रेशर बनाया जा रहा है कि अपने अपने घरों में करें। संभल में जो मौतें हुई उसके लिए जज, पुलिस जिम्मेदार हैं। पुलिस की गोली से उनकी हत्या की गई है।"

Advertisement

तौकीर यहीं नहीं रुके और कहने लगे कि संभल की महिलाएं बच्चों को क्यों मार रहे हो? पूरे देश के मुसलमान आतंकवादी है सबको जेल भेज दो।

नया सनातन आ गया है सरकारी सनातन वो खतरा है- मौलाना तौकीर रजा

मौलाना ने कहा कि नया सनातन आ गया है सरकारी सनातन वो खतरा है। असल सनातन चारों शंकराचार्य का है। पहले जीव हत्या पाप, अब सरकारी सनातान का मतलब इंसान की हत्या पुण्य का काम है। ऐसी जितनी भी याचिका कोर्ट में लगाईं जा रही हैं वो उन याचिकाओं पर जुर्माना लगाना चाहिए। अगर संभल हिंसा में पुलिस वालों पर हत्या की रिपोर्ट नहीं हुई तो आंदोलन मुसलमान करेंगे। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Sambhal: 15 PAC, 2 RAF, 10 जिलों की पुलिस...जुम्मे की नमाज से पहले अलर्ट
 

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड