Sambhal: 15 PAC, 2 RAF, 10 जिलों की पुलिस...जुम्मे की नमाज पर अनहोनी की आशंका, छावनी में तब्दील संभल

संभल और चंदौसी में 15 कंपनी PAC, 2 कंपनी RAF, 10 जिलों की पुलिस, महिला पुलिस की टीमें को तैनात किया जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
High alert in Sambhal before Friday prayers
जुम्मे की नमाज से पहले संभल में हाई अलर्ट | Image: Social / X

Sambhal Jama Masjid: संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट हो गई है। कल होने वाली जुम्मे की नमाज से पहले पुलिस ने संभल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, संभल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की जा रही है। सीसीटीवी और ड्रॉन की मदद से पूरे इलाके की निगरानी की जाएगी।

संभल हिंसा के बाद जुम्मे की नमाज और चंदौसी कोर्ट में सुनवाई को लेकर सम्भल पुलिस की बड़ी तैयारी की है। पुलिस ने संभल में हाई अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही संभल और चंदौसी में 15 कंपनी PAC, 2 कंपनी RAF, 10 जिलों की पुलिस, महिला पुलिस की टीमें को तैनात किया जाएगा। सभी संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों और CCTV कैमरों से  पुलिस नजर रखेगी। इसके साथ ही अलग से कई पुलिसकर्मियों को भी रिकॉर्डिंग वाले कैमरे के साथ तैनात किया जाएगा। जिस कैमरों को दंगाई भीड़ ने तोड़ दिया था प्रशासन ने उनकी जगह नए कैमरे लगाए हैं। ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

केवल मस्जिद परिसर के अंदर ही होगी नमाज

संभल में धारा 163 लागू रहेगी यानी 4 से ज्यादा लोगों के एक जगह इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी। संभल में इंटरनेट बंद रहेगा। जामा मस्जिद के बाहर नमाज नहीं होगी केवल मस्जिद परिसर के अंदर ही नमाज होगी। जामा मस्जिद के आस पास के लोगों को ही मस्जिद में नमाज की इजाजत दी जाएगी। मस्जिद के सभी दरवाजों पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे ताकि कोई भी शख्स हथियार अंदर ना लेकर जा सके।

Advertisement

जामा मस्जिद के पास दंगा निरोधी दस्ते की टीम की तैनाती

दंगा निरोधी दस्ते की टीम जामा मस्जिद और कोर्ट के पास तैनात किया जाएगा। जामा मस्जिद के आसपास के घरों की छतों पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। एहतियात बरतते हुए 50 से ज्यादा असामाजिक तत्वों को पुलिस ने जुमे की नाम से पहले हिरासत में लिया।

Advertisement

संभल हिंसा में 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा को हर किसी को परेशान कर दिया है। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई तो 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले में सबूत के तौर पर दंगाई को वीडियो और ऑडियो भी सामने आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस दंगाईयों पर एक्शन ले रही है। मामले में अबतक 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: 16वीं शताब्दी की संभल जामा मस्जिद का पूरा इतिहास, क्या है विवाद की जड़?

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड