अपडेटेड 23 December 2025 at 10:23 IST
'भारत जिस दिन हिंदू राष्ट्र बन जाएगा, उस दिन संविधान...', RSS चीफ मोहन भागवत के बयान पर बिलबिलाए मौलाना साजिद रशीदी; कर दी शर्मनाक टिप्पणी
RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि अगर भारत हिंदू राष्ट्र बन गया तो देश का संविधान खत्म हो जाएगा।
- भारत
- 2 min read

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने एक बार फिर दोहराया कि भारत हिंदू राष्ट्र है और इसके लिए संविधान से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। संघ की शताब्दी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में RSS प्रमुख ने ये बाते कहीं। अब मोहन भागवत के बयान पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, "उन्हें नहीं पता कि हिंदू राष्ट्र सिर्फ एक नारा हो सकता है। जो लोग हिंदू राष्ट्र की तारीफ कर रहे हैं, वे संविधान को कुचलना चाहते हैं। अगर हिंदू राज होगा, तो भारत का संविधान खत्म हो जाएगा। हम देखते हैं कि सभी इस्लामिक देश, जहां कुरान के सिद्धांतों का पालन होता है, लोकतांत्रिक देश नहीं हैं। वह एक धार्मिक देश बन जाता है।
भारत के हिंदू राष्ट्र बनते ही संविधान खत्म हो जाएगा-मौलाना रशीदी
मौलाना साजिद रशीदी ने आगे कहा, हिंदुओं से यह कहना कि वे खतरे में हैं, सिर्फ वोट बैंक की राजनीति है। मेरा मानना है कि RSS एक बड़ा संगठन है। इसके नेताओं को बहुत सोच-समझकर बात करनी चाहिए। जिस दिन यह देश हिंदू राष्ट्र बन जाएगा, उस दिन संविधान खत्म हो जाएगा।
भारत हिंदू राष्ट्र ही रहेगा- मोहन भागवत
मोहन भागवत ने अपने संबोधन में उदाहरण देते हुए कहा, "सूर्य पूर्व से उगता है, इसके लिए क्या संवैधानिक स्वीकृति चाहिए? ठीक वैसे ही भारत हिंदू राष्ट्र है। जब तक भारतीय संस्कृति का सम्मान होगा, यह हिंदू राष्ट्र ही रहेगा।" उन्होंने स्पष्ट किया कि संसद चाहे संविधान में 'हिंदू राष्ट्र' शब्द जोड़े या न जोड़े, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि यह सच्चाई पहले से मौजूद है।"
Advertisement
संघ प्रमुख ने आगे कहा, "हिंदुस्तान एक हिंदू राष्ट्र है। जो भी भारत को अपनी मातृभूमि मानता है और भारतीय संस्कृति की कद्र करता है, जब तक हिंदुस्तान की धरती पर एक भी व्यक्ति जीवित है जो अपने भारतीय पूर्वजों की महिमा में विश्वास रखता है और उसे संजोता है, तब तक भारत हिंदू राष्ट्र है। यही संघ की विचारधारा है।"
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 23 December 2025 at 10:23 IST