'श्रीकृष्ण जी भी पांचों वक्त के नमाज पढ़ा करते थे...', मौलाना जरजिश ने भगवान को बताया नमाजी तो मचा बवाल, भड़के साधु-संत बोले- तुरंत भेजो पाकिस्तान

मौलाना जरजिश अंसारी ने झारखंड में एक सभा को संबोधित करने के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को लेकर जो कहा वो काफी विवादित था। अब उनके बयान पर साधु-संतों का गुस्सा फूट पड़ा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि विवाद के बीच इटावा जिले के एक मौलाना ने भगवान कृष्ण को लेकर ऐसा बयान दिया है कि नया विवाद खड़ा हो गया है। मौलाना जरजिश अंसारी के विवादित बयान ने हिंदू संगठनों, साधु-संतों और भाजपा नेताओं में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। मौलाना ने अपने बयान में श्रीकृष्ण को मुसलमान बताते हुए कहा कि कृष्ण भी 5 वक्त की नमाज पढ़ते थे।

मौलाना जरजिश अंसारी ने झारखंड में 23 जून को एक सभा को संबोधित करने के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को लेकर जो कहा वो काफी विवादित था।  मौलाना ने कृष्ण को मुस्लिम और भगवद गीता के श्लोक का गलत अर्थ निकालकर उन्हें “पांच वक्त का नमाजी” बताया था। मौलाना के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद साधु-संतों में काफी आक्रोश है।

मौलाना के बयान पर भारी बवाल

मौलाना के बयान की ब्रज क्षेत्र के संतों के साथ-साथ पूरे देश के साधु-संत निंदा कर रहे हैं। संतो ने इसे सनातन धर्म की आस्था के साथ गंभीर खिलवाड़ बताया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुकदमे के पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने मौलाना के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, “इस्लाम का इतिहास मात्र 1400 साल पुराना है, जबकि भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य 5000 वर्ष पहले हुआ था। मौलाना जरजिश को भगवद गीता और उसके श्लोकों की कोई जानकारी नहीं है। यह बयान हिंदू समाज की आस्था पर सीधा आघात है। मौलाना को पूरे हिंदू समाज से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

स्वामी चक्रपाणि महाराज ने क्या कहा?

वहीं, अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वामी चक्रपाणि महाराज ने भी मौलान जरजिश अंसारी के बयान को अत्यंत निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा है, यह इस्लामी आतंकियों के ईशारे पर देश में दंगा फैलाने के लिए दिया गया बयान है। मौलाना ने भगवान श्री कृष्ण, भगवान राम के खिलाफ बयान दिया है, यह हिंदू भावनाओं का अपमान है, इस मौलाना को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। स्वामी चक्रपाणि ने यह भी कहा कि ऐसे मौलाना के दिमाग की जांच की जाए। साथ ही इसके पाकिस्तान कनेक्शन की भी जांच की जाए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 470 कैमरे और भारी फोर्स की तैनाती के बीच पुरी पहुंचे सिंगर सोनू निगम

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड