470 कैमरे और भारी फोर्स की तैनाती, अभेद सुरक्षा घेरे में निकलेगी रथ यात्रा, जगन्नाथ प्रभु का दर्शन करने पुरी पहुंचे सिंगर सोनू निगम; कहा- पिछले जन्म...

Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी की ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 में आस्था का सैलाब उमड़ा है। इस पावन अवसर पर मशहूर गायक सोनू निगम ने भगवान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे पिछले 35 वर्षों से उनके भजन गा रहे हैं और यहां के इंतजाम बेहतरीन हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
From Sonu Nigams remark I was Odia in a past life—to tight security arrangements Puri is decked up for the Jagannath Rath Yatra
From Sonu Nigams remark I was Odia in a past life—to tight security arrangements Puri is decked up for the Jagannath Rath Yatra | Image: ANI

Jagannath Rath Yatra 2026: ओडिशा का पवित्र शहर पुरी इस समय पूरी तरह से भक्तिमय हो चुका है। विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 2026 की शुरुआत हो चुकी है और महाप्रभु के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। जय जगन्नाथ के जयकारों से पूरी नगरी गूंज रही है। इस पावन अवसर पर आम जनता से लेकर बड़े-बड़े कलाकार भी भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने पुरी पहुंचे हैं।

'जगन्नाथ जी ने मुझे भजनों के लिए चुना' - सोनू निगम

इस भव्य उत्सव में शामिल होने आए बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम काफी भावुक और उत्साहित नजर आए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भगवान जगन्नाथ के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की। सोनू निगम ने कहा, मैं पिछले 35 सालों में कई बार जगन्नाथ जी के भजन गा चुका हूँ। यहाँ आकर मुझे हमेशा एक अलग ही शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इस बार भी यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है।

प्रशासन की तारीफ करते हुए उन्होंने आगे कहा, यहां का प्रबंध बहुत ही शानदार है। अभी फिलहाल सब कुछ बहुत व्यवस्थित है और काफी अच्छा लग रहा है। अब आगे देखते हैं कि यात्रा में और क्या-क्या अनुभव होते हैं। मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानता हूँ कि जगन्नाथ जी ने मुझे अपने सैकड़ों भजनों को गाने के लिए चुना। यह उनकी ही कृपा है।

सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम, 470 से अधिक कैमरों से निगरानी

लाखों की इस भारी भीड़ को नियंत्रित करने और रथ यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए ओडिशा पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली है। कटक के सेंट्रल रेंज पुलिस इंस्पेक्टर जनरल डॉ. सत्यजीत नाइक ने सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी साझा की।
IGP डॉ. सत्यजीत नाइक ने बताया, पुरी में इस समय लाखों श्रद्धालु जुटे हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। 

Advertisement

इसके लिए हमने एक व्यापक और चुस्त-दुरुस्त पुलिस व्यवस्था तैयार की है, जिसमें ट्रैफिक मैनेजमेंट से लेकर क्राउड कंट्रोल की योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षा को हाई-टेक बनाने के लिए एक आधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम के जरिए पूरे मेला क्षेत्र, ट्रैफिक रूट और भीड़ की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शहर के कोने-कोने में 470 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे पल-पल की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।

VIP मूवमेंट के लिए विशेष प्लान

रथ यात्रा के दौरान कई बड़ी हस्तियों और वीआईपी मेहमानों के आगमन को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष प्रोटोकॉल तैयार किया है। IGP नाइक के अनुसार, VIP प्लान भी हमारी सुरक्षा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमने इस तरह से रूट और सुरक्षा का खाका तैयार किया है जिससे वीआईपी मूवमेंट के कारण आम श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Jagannath Rath Yatra 2026: आज से जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत, पुरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब; सोने की झाड़ू से रथों को साफ करेंगे गजपति महाराज

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड