Jammu and Kashmir: भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड, वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई; यात्रा के दौरान फंसे श्रद्धालुओं का रेस्क्यू जारी

जम्मू-कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी रास्ते पर हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। अर्धकुवारी में एक भोजनालय के पास लैंडस्लाइड हुआ, इससे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Vaishno Devi Landslide
माता वैष्णो देवी मार्ग पर हादसा | Image: Republic

Vaishno Devi Landslide: जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई है। रास्ते में लैंडस्लाइड हुआ है, जिसके बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई है। मौके पर बचाव कार्य जारी है, वैष्णो देवी यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है, ऐसे में लोगों को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दी जानकारी

कटरा में माता वैष्णो देवी रास्ते पर बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। अर्धकुवारी में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास लैंडस्लाइड की घटना हुई, जिसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर जानकारी बचाव कार्य की जानकारी दी है।  

PC : Republic
Image
PC : Republic
Vaishno Devi
PC : Republic

6 यात्रियों को गंभीर चोटें

मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के मुताबिक, माता वैष्णो देवी मार्ग पर अर्धकुवारी में भोजनायल के पास जब लैंडस्लाइड हुआ उस दौरान घटनास्थल पर 12 से 15 यात्री थे। इनमें से 6 यात्रियों को गंभीर चोटें आने की बात सामने आ रही है। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, आगे की जानकारी के लिए इंतजार किया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश से पहाड़ों में लोगों को बड़ी परेशानियों का सामने करना पड़ रहा है।

अलर्ट मोड पर NDRF की टीम  

जो श्रद्धालु घायल है, उन्हें इलाज के लिए कटरा के अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हादसे के तुरंत बाद श्राइन बोर्ड और सुरक्षा बलों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। ट्रैक पर मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ-साथ NDRF की टीम भी अलर्ट मोड पर है।

Advertisement

भूस्खलन की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें ट्रैक पर फैला मलबा और चट्टानें नीचे रास्ते पर गिरी हुई साफ दिखाई दे रही हैं। बारिश के बीच सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं को रस्सियों और बैरिकेडिंग की मदद से निकालते दिख रहे हैं। तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हादसे में लोग गंभीर घायल हुए हैं। 
 

यह भी पढ़ें :पुतिन-जेलेंस्की की होगी मुलाकात? ट्रंप का पारा हाई; बोले-नहीं मिले तो... 

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड