Breaking: माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, अर्धकुवारी के पास 5 लोगों की मौत, वंदे भारत समेत 10 से ज्यादा ट्रेन कैंसिल

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्धकुवारी में हुए भूस्खलन से 5 लोगों की मौत हो गई है और 14 अन्य लोग घायल हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Vaishno Devi Landslide Breaking
माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा | Image: Republic

Vaishno Devi Landslide Breaking: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्धकुवारी में हुए भूस्खलन से 5 लोगों की मौत हो गई है और 14 अन्य लोग घायल हैं। बचाव कार्य जारी है और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं राज्य में सुरक्षा के मद्देनजर जम्मू के सभी स्कूल कल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही वंदे भारत समेत 10 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। 
 

लैंडस्लाइड की वजह से 5 लोगों की मौत

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्धकुवारी में हुए भूस्खलन के चलते ये हादसा हुआ। फिलहाल बचाव कार्य जारी है और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अर्धकुवारी के पास लैंडस्लाइड की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद श्राइन बोर्ड और सुरक्षा बलों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

भूस्खलन की तस्वीरें आईं सामने

स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ-साथ NDRF की टीम भी अलर्ट मोड पर है। ट्रैक पर मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए कटरा स्थित अस्पताल पहुंचाया गया है। भूस्खलन की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें ट्रैक पर फैला मलबा और चट्टानें नीचे रास्ते पर गिरी हुई साफ दिखाई दे रही हैं। बारिश के बीच सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं को रस्सियों और बैरिकेडिंग की मदद से निकालते दिख रहे हैं।

PC : Republic
Image
PC : Republic
Vaishno Devi
PC : Republic

अर्धकुवारी से भवन तक का रास्ता बंद

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। अर्धकुवारी से भवन तक का मार्ग बंद कर दिया गया है। निचले ट्रैक से भी श्रद्धालुओं की आवाजाही सीमित कर दी गई है।

Advertisement

जम्मू में कल बंद रहेंगे स्कूल 

मौजूदा खराब मौसम की स्थिति और क्षेत्र भर में अलग अलग स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के मद्देनजर, जम्मू के सभी सरकारी और निजी स्कूल 27 अगस्त को बंद रहेंगे।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 27 अगस्त तक जम्मू, सांबा, कठुआ, रियासी, उधमपुर, राजौरी, रामबन, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने, अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन की संभावना है। ऐसे में लोगों से अपील की जा रही है कि भारी बारिश में यहां यात्रा करने से बचे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई; यात्रा के दौरान फंसे श्रद्धालुओं का रेस्क्य

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड