Himachal Pradesh के मणिकर्ण में भारी लैंडस्लाइड, गुरुद्वारा के पास पेड़ गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल

हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण में भारी भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया है। गुरुद्वारा के पास एक पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आए 6 लोगों की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Massive landslide in Manikaran, Himachal Pradesh 6 killed
मणिकर्ण में भारी लैंडस्लाइड | Image: Video Grab

Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के मणिकर्ण में भारी भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया है। रविवार को लैंडस्लाइड की वजह से गुरुद्वारा के पास पेड़ गिरने से उसकी चपेट में कई लोग आए गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं। हादसे में जान गवाने वाले 6 लोगों में 3 पर्यटक हैं। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

ये हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ। गुरुद्वारे के सामने कई लोग सड़क किनारे बैठे हुए थे। अचानक लैंडस्लाइड होने के कारण पहाड़ी से मलबे के साथ बड़ा पेड़ सड़क पर आ गिरा। पेड़ की चेपट में सड़क किनारे बैठे कई लोग आ गए। जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे खड़े रेहड़ी संचालक, एक सूमो कार सवार और 3 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गवाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। ADM कूल्लू अश्वनी कुमार ने बताया कि 6 लोगों की जान गई है, जबकि कई घायल हुए है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

जयराम ठाकुर ने जताया दुख 

इस हादसे पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा- "कुल्लू के मणिकर्ण में हुआ हादसा बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं, इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत हुई है। मेरी संवेदनाएं इस दुर्घटना के पीड़ितों के साथ हैं। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को दुख सहन करने का सम्बल प्रदान करें। सरकार और स्थानीय प्रशासन से आग्रह है कि राहत और बचाव कार्य में तेजी लाएं जिससे प्रभावितों की अति शीघ्र राहत मिल सके।"

ये भी पढ़ें: 'भारी बमबारी होगी... समझौता टेबल पर आओ, नहीं तो सब धुआं-धुआं कर दुंगा', न्यूक्लियर डील को लेकर ट्रंप की ईरान को खुली धमकी

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड