BREAKING: मुंबई के नवघर इलाके में लगी भीषण आग, कई सिलेंडरों में हुआ ब्लास्ट; फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर

महाराष्ट्र के नवघर इलाके में भीषण आग लग गई है। आग लगने से कई सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ है। आग इतनी तेजी से फैली कि इसने देखते ही देखते पूरे कैंप को अपनी चपेट में ले लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मुलुंड ईस्ट स्थित नवघर इलाके में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि आग लगने से 7 सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को नवघर इलाके में BMC के PAP प्रोजेक्ट के तहत निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के लिए बनाए गए G+1 लेबर कैंप में आग लगी। आग की शुरुआत साइट पर लगी छोटी आग से हुई, जिसके बाद गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ। इस दौरान एक के बाद एक 7 गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने की जानकारी है।

सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया

घटना के दौरान परिसर में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

आसमान में छाया धुएं का गुबार

आग इतनी तेजी से फैली कि इसने देखते ही देखते पूरे कैंप को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था। इतनी बड़ी आग लगने के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

Advertisement

महाराष्ट्र में पटाखों के गोदा में आग

इससे पहले महाराष्ट्र के हिंगोली शहर में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ था। यहां पटाखों के गोदाम में आग लग गई थी। इस हादसे में झुलसकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

चपेट में फायर ब्रिगेड की गाड़ी

इस दौरान आग इतनी भयानक थी कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी इसकी चपेट में आ गई। इसके साथ ही दो कर्मियों के जलने की भी खबर आई। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Maharashtra: हिंगोली में पटाखा गोदाम में लगी भयंकर आग, दो लोगों की झुलसकर मौत; 7 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल


 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड