महाकुंभ पहुंचीं मैरीकॉम, बोलीं- मुख्यमंत्री योगी ने खिलाड़ियों के लिए बनाया बेहतरीन माहौल

क्रीड़ा भारती और टीवाईसी द्वारा आयोजित 'खेल महाकुंभ' के सातवें दिन बुधवार को ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज मैरीकॉम भी शामिल हुईं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mary Com
Mary Com | Image: x

Mary Kom: क्रीड़ा भारती और टीवाईसी द्वारा आयोजित 'खेल महाकुंभ' के सातवें दिन बुधवार को ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज मैरीकॉम भी शामिल हुईं।

खेल संवाद संगम के संवाद सत्र में चर्चा करते हुये पूर्व राज्यसभा सदस्य और कई बार विश्व विजेता रहीं महिला मुक्केबाज मैरीकॉम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों को बहुत समर्थन दिया है, अब पदक लाने की जिम्मेदारी युवा खिलाड़ियों की है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मैरीकॉम ने कहा, "मैं बचपन में हर खेल खेलती थी, तब मुझे मुक्केबाजी के बारे में पता ही नहीं था। अभाव में बचपन बीता, सिर्फ चावल खाकर बचपन बीता, लेकिन खेल के प्रति जुनून जारी रहा।”

उन्होंने कहा, “ मुक्केबाजी का अभ्यास बाद में जब शुरू हुआ तो ठान लिया कि शीर्ष तक जाना है। युवा खिलाड़ियों से भी कहना चाहती हूं कि जो भी करो बस एक जगह ध्यान केंद्रित करके पूरा मन लगाकर काम करो, अपने मन को मजबूत रखो, अनुशासन में रहो और जुनून जिंदा रखो, जीत तुम्हारी होगी।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "क्रिकेट की तरह बाकी खेलों को भी लोकप्रियता मिलनी चाहिए। 30 से ज्यादा देशों के साथ खेल कर मैं विश्व चैंपियन रही, उसके बाद भी महिला मुक्केबाजी को इतनी बड़ी पहचान नहीं मिल पाई, इसका मलाल है।"

मैरीकॉम ने कहा , "शादी और बच्चे होने के बाद मैं सिर्फ और बेहतर करने की सोच तथा पदक की भूख की वजह से वापस और मजबूती के साथ मुक्केबाजी में आई।"

Advertisement

बृहस्पतिवार को प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश यादव कार्यक्रम का समापन करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में ओडिशा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुकांता कुमार पाणिग्रहि और पतंजलि के संपर्क प्रमुख बजरंग देव जी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के निधन पर अवधेश प्रसाद ने जताया दुख, बोले- 'हम सरकार से मांग करेंगे कि...'

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड