भूकंप ने ली थी करीब 2000 लोगों ली जान, इतिहास में कई अच्छी-बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है 5 मार्च का दिन

5 मार्च की तारीख में इतिहास की कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। 5 मार्च को इक्वाडोर में आए कई भूकंपों से पूरे देश में करीब 2000 लोगों की जान गई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
5 march in history
5 मार्च का इतिहास | Image: Canva

नयी दिल्ली, चार मार्च (भाषा) साल के बाकी दिनों की तरह ही पांच मार्च का दिन कई अच्छी बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है।

पांच मार्च की तारीख पर इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1046 : नासिर खुसरो ने अपने मध्यपूर्व सफर का आगाज किया और छह साल की इस यात्रा के बाद उन्होंने सफरनामा की रचना की, जिसे आज भी फारसी भाषा की श्रेष्ठतम कृतियों में गिना जाता है।

1699 : महाराजा जय सिंह द्वितीय अम्बर के सिंहासन पर बैठे।

Advertisement

1783 : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की स्थापना।

1931 : गांधी-इरविन संधि के बाद गांधी जी ने अपना सविनय अवज्ञा आंदोलन समाप्त कर दिया।

Advertisement

1953 : सोवियत संघ के जाने-माने नेता जोसेफ स्टालिन के निधन की अफवाह दुनिया भर में फैल गई। उन्होंने 1928 में सोवियत संघ की सत्ता संभाली थी। एक दिन बाद उनकी मौत की पुष्टि की गई।

1958 : अमेरिका द्वारा फ्लोरिडा के केप केनवरा से छोड़ा गया सैन्य उपग्रह 2 एक्सप्लोरर पृथ्वी के वातावरण में वापस लौट आया और टुकड़े टुकड़े हो गया।

1966 : जापान के माउंट फूजी में ब्रिटिश ओवरसीज एयरवेज कॉरपोरेशन का एक बोइंग 707 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 124 लोगों की मौत हो गई।

1970 : परमाणु अप्रसार संधि को लागू किया गया। 24 नवंबर 1969 को इस संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे और इसे 45 देशों ने अनुमोदित किया था।

1987 : इक्वाडोर में एक के बाद एक कई भूकंपों से पूरे देश में भारी तबाही। करीब 2000 लोगों के मरने का अंदेशा, 75,000 से ज्यादा घायल हुए।

1993 : कनाडा के फर्राटा धावक बेन जॉनसन द्वारा प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के कारण उसके एथलेटिक्स में भाग लेने पर जीवन भर के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया।

1998 : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम विस्फोट में करीब 32 लोगों की मौत और 300 से ज्यादा घायल। हमले में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम का हाथ होने का अंदेशा।

2010 : इसरो द्वारा विकसित तीन टन की भार वहन क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट का आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सफल परीक्षण।

2022: भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2023 : चीन ने लगातार आठवें साल रक्षा बजट बढ़ाया।

ये भी पढ़ें: अबू आजमी के समर्थन में उतरे मौलाना बरेलवी, औरंगजेब पर बोले- मुस्लिम बादशाहों से गलती हुई लेकिन आज मोदी के भारत की बात हो...

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड