अपडेटेड 20 July 2025 at 23:02 IST

Maharashtra: 'मैं मराठी नहीं बोलेगी, तुम हिंदी बोलो ये हिंदुस्तान है' मुंबई में बढ़ता जा रहा भाषा विवाद; अब नया VIDEO आया सामने

मुंबई में मराठी-हिंदी भाषा विवाद फिर एक बार गरमा गया है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला मराठी में बात करने के दबाव का विरोध कर रही है।

Follow : Google News Icon  

Marathi-Hindi Language Dispute: मुंबई के घाटकोपर इलाके से एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मराठी और हिंदी (marathi-Hindi language) को लेकर बहस गरमा गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्थानीय महिला से कुछ लोग मराठी में बात करने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन महिला ने इसका विरोध करते हुए साफ कहा, मैं मराठी में नहीं बोलेगी, तुम हिंदी बोलो, ये हिंदुस्तान है।

बताया जा रहा है कि महिला किसी बात को लेकर शिकायत कर रही थी, तभी कहा गया कि तुम मराठी (marathi language) में बात करो। महिला ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हिंदी देश की राजभाषा है और कोई उसे मराठी बोलने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। महिला का कहना है कि वह मराठी में बात नहीं करेगी और हिंदी में ही बात करेगी।

मुंबई लोकल में भी दिखा मराठी बनाम हिंदी विवाद 

हाल ही में एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें, मुंबई में मराठी बनाम हिंदी विवाद देखने को मिला। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोकल ट्रेन के इस वीडियो में एक महिला मराठी में बोलते हुए दूसरी महिलाओं से कहती सुनाई दे रही है- 'हमारे मुंबई में रहना है, तो मराठी बोलो, नहीं तो बाहर निकलो।' ट्रेन में सफर कर रही दूसरी महिलाएं भी इस बहस में शामिल हो गईं और बात भाषा विवाद तक पहुंच गई। यह विवाद लोकल ट्रेन में हुआ, जहां सीट को लेकर शुरू हुई बहस भाषा विवाद तक पहुंच गई। महाराष्ट्र में मराठी और हिंदी भाषियों के बीच तनाव बढ़ रहा है।

मराठी और हिंदी विवाद क्यों हो रहा है? 

मराठी और हिंदी विवाद (marathi-Hindi language) अक्सर मराठी और सांस्कृतिक पहचान के मुद्दों पर होता है। कुछ लोग मराठी को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं, जबकि बाकी लोग हिंदी को देश की राजभाषा के रूप में समर्थन करते हैं। इस विवाद में अपनी भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए लोग कई बार लड़ाई करते दिखाई देते हैं। मराठी का महत्व मुंबई की सांस्कृतिक पहचान में है। बिना मराठी के मुंबई की संस्कृति अधूरी है। वहीं मराठी एक महत्वपूर्ण भाषा है जो मुंबई की संस्कृति को जीवंत बनाती है।   

Advertisement

यह भी पढ़ें : पालतू कुत्ते से नाबालिग बच्चे को कटवाया, हैवानियत का VIDEO आया सामने

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 20 July 2025 at 23:02 IST