ऑटो में बैठाया, पालतू कुत्ते से नाबालिग बच्चे को कटवाया...मुंबई में सोहेल की हैवानियत का VIDEO आया सामने; देखकर सिहर जाएंगे आप 

Dog Bite Case: मुंबई के मानखुर्द इलाके में पालतू डॉग के काटने से बच्चा घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपी मालिक पर कार्रवाई करते हुए उसे नोटिस भेजा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

सत्यप्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Dog Bite Case: मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पालतू डॉग ने एक नाबालिग बच्चे को काटकर घायल कर दिया। यह घटना 17 जुलाई 2025 की है रात करीब 10 बजे पीएमजीपी म्हाडा कॉलोनी में ये हैवानियत भरी हरकत की गई। मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता का नाबालिग बेटा एक खड़ी रिक्शा में खेल रहा था। उसी दौरान उसी इलाके का परिचित मोहम्मद सोहेल हसन खान ऑटो में घुसा और जानबूझकर अपने भूरे रंग के पालतू कुत्ते को खुला छोड़ दिया। जिसके बाद कुत्ते ने बच्चे की ठोड़ी पर काट लिया, जिससे वो घायल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कुत्ते तो जानबूझकर काटने के लिए बच्चे की तरफ बढ़ाया जा रहा है। ये एक रूंह कपा देने वाली वीडियो है, जिसे दिखाया भी नहीं जा सकता।  

इस मामले में मानखुर्द पुलिस ने डॉग के मालिक मोहम्मद सोहेल खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 291, 125 और 125(A) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, आरोपी मोहम्मद सोहेल खान को BNS की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर छोड़ दिया गया और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। ऐसे में हैरान कर देने वाले सवाल उठ रहे हैं कि क्या सच में जानवरों को पालने वाले लोगों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास नहीं है, एक बेजूबान जानवरी को माध्यम बना कर इंसानियत को शर्मसार करदेने वाली वारदात को अंजाम दिया जा रहा है।

कुत्ते के मालि के खिलाफ एक्शन 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद सोहेल खान ने जानबूझकर अपने पालतू डॉग को खुला छोड़ दिया और डॉग के साथ रिक्शे में बैठा रहा, जबकि पीड़ित बच्चे को डॉग काटता रहा और आरोपी वहां बैठकर मजाक बनाता रहा। वहीं वीडियो बनाने वाले पर भी पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। बच्चे के साथ ऐसी बदसलूकी यकीनन हैरान कर देने वाली है।

बढ़ रही कुत्तों के काटने की घटनाएं

वहीं कुछ दिनों पहले भीमुंबई में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक पालतू डॉग ने लिफ्ट में एक व्यक्ति को काट लिया था। इस मामले में कोर्ट ने डॉग के मालिक को 4 महीने की सजा सुनाई थी और 4,000 रुपये का जुर्माना लगाया था। डॉग काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं और लोगों को अपने पालतू जानवरों को लेकर जिम्मेदार बनने की आवश्यक्ता है। डॉग के मालिकों को अपने पालतू जानवरों की देखभाल करनी चाहिए और उन्हें नियंत्रित करना चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं न हों। इस घटना से यह सवाल उठता है कि क्या डॉग के मालिक अपने पालतू जानवरों के प्रति पर्याप्त जिम्मेदारी निभा रहे हैं या नहीं। अपने पालतू जानवरों की देखभाल करने और उन्हें नियंत्रित करने की जिम्मेदारी समझनी जरूरी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : सिर चढ़ कर बोल रहा Saiyaara का फीवर, थिएटर में रोमांस में डूबा कपल-VIDEO

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड