Nagpur violence: औरंगजेब के खिलाफ प्रोटेस्ट का वीडियो, सिर तन से जुदा के पोस्ट... हिंसा की साजिश के कई प्रमाण, हिरासत में 69

डीसीपी लोहित मतानी ने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हुई हिंसा में शामिल लोगों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 18 विशेष टीमें बनाई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nagpur violence
Nagpur violence | Image: ANI/PTI

महाराष्ट्र के नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा की जांच जारी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है हिंसा के पीछे की साजिश का परत-दर परत खुलासा हो रहा है। हिंसा को लेकर कई FIR दर्ज हुई हैं। पुलिस ने दंगों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 200 संदिग्धों की पहचान की है और 1000 के करीब लोगों की पहचान करने पर काम कर रही है। वहीं, 69 लोगों को अब तक हिरासत में लिया गया है। नागपुर साइबर विभाग के डीसीपी लोहित मतानी ने घटना के संबंध में कई बड़े खुलासे किए हैं।

डीसीपी लोहित मतानी ने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हुई हिंसा में शामिल लोगों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 18 विशेष टीमें बनाई हैं। सोमवार को यहां हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 69 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। इंटरनेट कांस्पीरेसी की FIR कल रात में दाखिल हुई है।  4 FIR दाखिल है जिस में 50 से ऊपर आरोपी है।

औरंगजेब का वीडियो जानकर फैलाया गया-डीसीपी

उन्होंने बताया कि औरंगजेब का वीडियो फैलाया गया और अशांति फैलाने के लिए इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। हाल ही में हिंसा भड़काने वाली भड़काऊ पोस्ट सामने आई हैं।  किसी पोलिटिकल पार्टी का जिक्र FIR में नहीं है। वहीं, जांच ATS को सौंपने के सवाल पर डीसीपी ने कहा इस पर निर्णय राज्य सरकार लेगी ।

मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार 

17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा में तथाकथित मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि फहीम ने लोगों को उकसाकर भीड़ जुटाई थी। डीसीपी लोहित मतानी ने यह भी बताया कि फहीम खान पर देशद्रोह की कार्रवाई की गई है। फहीम खान ने अपने एकाउंट से एडिटेड पोस्ट शेयर की, जिसके बाद हिंसा हुई।

Advertisement

सर तन से जुदा लगे नारे

डीसीपी लोहित मतानी ने यह भी बताया कि सर तन से जुदा, अल्लाह हु अकबर के नारे जैसे पोस्ट सोशल मीडिया पर डाले गए। आर्म अग्रेशन को सोशल मीडिया पर प्रमोट किया। वीडियो को एडिट म्यूजिक लगा कर सोशल मीडिया पर डाला गया, जिससे हिंसा भड़की। अभी और भी लोगों पर देशद्रोह की कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर  कुछ प्रोफाइल में लोकेशन पर बांग्लादेश लिखा हुआ मिला है, अब हिंसा में बांग्लादेश कनेक्शन की भी स्टडी कर रहे हैं।

बांग्लादेश कनेक्शन की भी जांच

बता दें कि साइबर पुलिस को एक बांग्लादेशी अकाउंट के बारे में पता चला है। बताया जाता है कि एक फेसबुक अकाउंटर बांग्लादेश से चल रहा था, जिससे नागपुर में और दंगे भड़काने की धमकी दी जा रही थी। उसके अलावा भी सोशल मीडिया पर झूठे दावे किए गए दंगों के दौरान घायल हुए दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जानकारी है कि साइबर सेल ने गलत सूचना फैलाने वाले 97 पोस्ट की पहचान की है और लोगों से असत्यापित सूचनाओं पर विश्वास करने से बचने का आग्रह किया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: झूठ फैलाने वाले 97 पोस्ट, बांग्लादेश कनेक्शन; नागपुर में और दंगे भड़काने के लिए कैसे सोशल मीडिया को बनाया गया हथियार?

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड