Kota: रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे लोग, तभी भरभराकर गिरी 3 मंजिला इमारत, हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू जारी

Rajasthan Kota news: राजस्थान के कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हुआ। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हुई है। बिल्डिंग में रेस्टोरेंट भी चल रहा था। रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kota Building Collapse
कोटा में बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा | Image: ANI

Kota Building Collapsed: राजस्थान के कोटा में तीन मंजिला इमारत ढहने से हुए दर्दनाक हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटनास्थल से 15 लोगों को निकाला जा चुका है। हादसे में घायल 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। SDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

हादसा कोटा में जवाहर नगर इलाके में हुआ। शनिवार (7 फरवरी) रात एक बिल्डिंग गिरने से अफरा-तफरी मच गई। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट चल रहा था, जिसमें कर्मचारी और छात्र मौजूद थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस, राहत दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। रेस्क्यू टीम ने मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों को निकालने में जुट गई।

मलबे से कई लोगों को निकाला गया

कोटा जिले के कलेक्टर पीयूष समरिया ने कहा कि बचाव अभियान अभी भी जारी है, जिसमें NDRF, SDRF और अग्निशमन विभाग की टीमें जुटी हुई हैं। अब तक 10 लोगों को बचाकर अस्पताल ले जाया गया है। बचाए गए अधिकांश लोगों के बारे में सकारात्मक खबरें मिल रही हैं।

उन्होंने बताया कि यहां एक कैफे फूड आउटलेट चल रहा था। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि इसके बगल में स्थित एक पुरानी इमारत को तोड़ा जा रहा था और उसकी नींव में कुछ समस्याएं थीं। हम अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकते। हम पूरी कोशिश और टीम वर्क के साथ काम कर रहे हैं।

Advertisement

दो लोगों की मौत की हुई पुष्टि

वहीं, कोटा मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल संगीता सक्सेना ने बताया, "कुल 10 लोग आए, जिनमें से दो को मृत अवस्था में लाया गया था। दो मरीज फिलहाल हमारे यहां भर्ती हैं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। तीन मरीजों को भी मामूली चोटें आई थीं, जिनका इलाज करके उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इनमें से एक बचाव दल का सदस्य था। उसकी दाहिनी अनामिका उंगली का अंतिम भाग काटना पड़ा। उसकी हालत भी स्थिर है और बाद में उसकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।"

ओम बिरला ने दिए निर्देश

कोटा के सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस घटना पर दुख जताया। वह राहत कार्यों पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। बिरला ने जिला कलेक्टर और सिटी एसपी को राहत व बचाव कार्य को तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों के उचित उपचार के लिए भी निर्देश दिए। उनके विशेष सेवा अधिकारी (ओएसडी) राजीव दत्ता सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्य की मॉनिटरिंग की।

Advertisement

जानकारी के अनुसार जो बिल्डिंग गिरी है, उसका निर्माण कार्य चल रहा था। दो मंजिल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका था और आगे का काम जारी था।

यह भी पढ़ें: सूरजकुंड मेले में टूटकर गिरा 'सुनामी झूला', एक दर्जन से अधिक लोग घायल; रेस्क्यू के लिए पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर की मौत

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड