अपडेटेड 7 February 2026 at 21:09 IST

BREAKING: सूरजकुंड मेले में टूटकर गिरा 'सुनामी झूला', एक दर्जन से अधिक लोग घायल; रेस्क्यू के लिए पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर की मौत

BREAKING: फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित 39वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां झूला गिरने से इंस्पेक्टर की मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भेजा गया।

Follow : Google News Icon  

BREAKING: फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित 39वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां झुला गिरने से इंस्पेक्टर की मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के बीके अस्पताल में भेजा गया। 

इससे पहले दोपहर के समय मेले का दूसरे नंबर का प्रवेश द्वार गिर गया था। इससे वहां मौजूद एक बच्चा और एक अधेड़ घायल हो गए थे। बताया जा रहा है, शनिवार होने के कारण मेले में आम दिनों की तुलना में पर्यटकों की संख्या काफी अधिक थी।

रेस्क्यू में पहुंचे इंस्पेक्टर की मौत

दरअसल, मेला परिसर में लगा झूला टूटता देख इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद वहां खड़े लोगों को बचाने पहुंचे। इसी दौरान वह चपेट में आ गए और उनकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि झूला पहले बायीं तरह तरफ गिरता दिखा, तो इंस्पेक्टर ने वहां खड़े लोगों को हटाने की कोशिश की। तभी झूला एकाएक दायीं तरफ झूक गया और झूले और प्लेटफॉर्म के बीच में इंस्पेक्टर की गर्दन आ गई। 

घायलों को बीके अस्पताल में कराया भर्ती

दुर्घटना के बाद घायलों को एम्बुलेंस से बीके अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें एक राजेश नाम का पुलिसकर्मी भी है। घटना की सूचना मिलते हीं डीसी आयुष सिन्हा मेला परिसर पहुंचे। उन्होंने  मामले की जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
डीसी आयुष सिन्हा ने कहा, “सूरजकुंड मेले में शाम साढ़े बजे एक झूला टूटने से करीब 13 लोग घायल हुए हैं। वहीं, एक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की लोगों को बचाने का प्रयास करते हुए जान चली गई। घायलों का इलाज किया जा रहा है। मेले में झूला लगाने वाले व्यापारी पर जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Advertisement

गेट नंबर-2 के पास बना डिजाइनर गेट गिरा

इससे पहले यहां गेट नंबर-2 के पास बना डिजाइनर गेट अचानक गिर गया। यहां हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है, गेट पहले से ही झुका हुआ था लेकिन इस तरफ समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। 

शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द

इस हादसे के बाद अफरातफरी को देखते हुए सूरजकुंड मेले में शाम का मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। आज शाम के कार्यक्रम में मुख्य चौपाल के मंच पर गायक नवीन पूनिया और स्टैंड अप कॉमेडियन अमित टंडन अपनी प्रस्तुति देने वाले थे। बता दें कि यह अंतरराष्ट्रीय मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा और इसमें देश के 30 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों से आए करीब 1150 हस्तशिल्पी भाग ले रहे हैं, जबकि 46 देशों के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:  IND vs USA T20 World Cup 2026 Live Score: धधकते 'सूर्य' के आगे बेबस दिखा USA, टीम इंडिया ने अमेरिका को दिया 162 रन का लक्ष्य

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 7 February 2026 at 20:37 IST