Manmohan Singh Death: मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा? 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग आवास पर रखा है पार्थिव शरीर

Manmohan Singh Death: मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को देर रात उनके आवास 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग पर लाया गया। यहां अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Manmohan Singh
Manmohan Singh | Image: PTI

Manmohan Singh Death News: देश के पूर्व वित्त मंत्री और दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ने दुनिया छोड़ दी है। गुरुवार देर शाम पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया था। बताया जाता है कि एम्स ले जाने से पहले उन्हें घर पर अचानक बेहोशी आ गई थी। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद मनमोहन सिंह को बचाया नहीं जा सका। फिलहाल मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को उनके घर लाया गया है, जहां जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

मनमोहन सिंह को देश को नई आर्थिक नीति की राह पर लाने का श्रेय दिया जाता है। आर्थिक सुधारों की व्यापक नीति की शुरुआत में उनकी भूमिका को हर किसी ने स्वीकार किया। अर्थशास्त्री से वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री बनने तक का सफर उन्होंने तय किया। हालांकि अभी मनमोहन सिंह के निधन से देशभर में शोक की लहर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत तमाम राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

कब होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार?

डॉक्टर मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अभी दिल्ली एम्स से उनके आवास 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग पर लाया गया। यहां अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। शुक्रवार को आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने घोषणा की कि डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। उन्होंने कहा कि इस पर जल्द ही एक आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से जारी एक नोटिस में कहा गया है कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

कहां होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार?

पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार किस जगह होगा, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं है। हालांकि कांग्रेस के नेता केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, दिल्ली में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। वैसे जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का अंतिम संस्कार राजघाट परिसर में हुआ था। लेकिन मनमोहन सिंह के लिए कौन सी जगह तय होगी, ये स्पष्ट नहीं है। वो इसलिए भी कि देश के कई पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए अलग से समाधि स्थल भी बनाए गए हैं। उदाहरण के तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल को सदैव अटल नाम दिया गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ओबामा ने अपनी किताब में किया मनमोहन सिंह का जिक्र,तारीफ कर कही थी ये बात

कांग्रेस ने 7 दिन के लिए अपने कार्यक्रम रद्द किए

कांग्रेस ने गुरुवार को घोषणा की कि पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में अगले 7 दिनों के लिए पार्टी के स्थापना दिवस समारोह समेत सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द रहेंगे। इसके अलावा कांग्रेस ने शुक्रवार को कर्नाटक के बेलगाम में अपनी 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली' भी रद्द कर दी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यक्रम 3 जनवरी 2025 को फिर से शुरू होंगे।

Advertisement

सरकार ने 7 दिन दिवसीय शोक घोषित किया

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में 7 दिवसीय शोक की घोषणा की है। इस अवधि के दौरान पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और इन 7 दिनों के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा। विदेशों में सभी भारतीय मिशनों और उच्चायोगों से भी आधा झुका रहने का अनुरोध किया गया है।

मनमोहन सिंह के बारे में

1932 में पंजाब में जन्मे मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक लगातार दो कार्यकालों के लिए भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। 2004 के लोकसभा चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए के खिलाफ कांग्रेस की जीत के बाद उन्होंने पहली बार 2004 में पद की शपथ ली। उन्होंने 2009 से 2014 तक अपना दूसरा कार्यकाल पूरा किया। उसके बाद 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका स्थान लिया। 33 साल तक सेवा देने के बाद वो इस साल की शुरुआत में राज्यसभा से सेवानिवृत्त हुए।

यह भी पढ़ें: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह?

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड