'भारत के आर्थिक कायाकल्प के चीफ आर्किटेक्ट...', बराक ओबामा ने अपनी किताब में मनमोहन सिंह की जमकर की तारीफ

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार (26 दिसंबर) को दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। वो काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Barack Obama praised Manmohan Singh in his book
'भारत के आर्थिक कायाकल्प के चीफ आर्किटेक्ट...', बराक ओबामा ने अपनी किताब में मनमोहन सिंह की जमकर की तारीफ | Image: PTI

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार (26 दिसंबर) को दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। वो काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उनके जीवन और योगदान को याद करते हुए कई प्रमुख घटनाओं का जिक्र हो रहा है। इनमें से एक घटना अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के संस्मरण से जुड़ी है। ओबामा ने अपनी पुस्तक "ए प्रॉमिस्ड लैंड" में डॉ. मनमोहन सिंह की खूब सराहना की थी।

किताब में ओबामा ने लिखा कि मनमोहन सिंह भारत की अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाने के मुख्य आर्किटेक्ट थे और उन्होंने लाखों भारतीयों को गरीबी से बाहर निकाला। किताब में ओबामा ने बताया कि उनके और मनमोहन सिंह के बीच बहुत अच्छे संबंध थे। ओबामा ने किताब में लिखा, मनमोहन सिंह ऐसे नेता है कि जब वो बोलते है तो पूरी दुनिया सुनती है।

'भारत के आर्थिक कायाकल्प के मुख्य आर्किटेक्ट'

अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति ओबामा ने अपनी किताब में लिखा कि मनमोहन सिंह एक बुद्धिमान, ईमानदार और विचारशील व्यक्ति हैं। वे भारत के आर्थिक कायाकल्प के मुख्य आर्किटेक्ट थे। वे एक छोटे सिख समुदाय से आते थे, जिन्हें कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन वे देश के सबसे बड़े पद तक पहुंचे। वे एक विनम्र टेक्नोक्रेट थे, जिन्होंने लोगों का विश्वास शब्दों से नहीं बल्कि उच्च जीवन स्तर देकर जीता।

Advertisement

इस बात को लेकर मनमोहन सिंह ने दी थी चेतावनी

बराक ओबामा के मुताबिक डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत में बढ़ रही मुस्लिम विरोधी भावनाओं और उनके परिणामस्वरूप भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त की थी। डॉ. सिंह ने कहा था कि धार्मिक और जातीय एकता के आह्वान से अनिश्चित समय में लोगों को बहकाना आसान हो जाता है। राजनेताओं के लिए इसे अपने हित में इस्तेमाल करना मुश्किल नहीं होता, चाहे वो भारत हो या दुनिया के किसी और हिस्से में। ओबामा ने इस पर सहमति जताते हुए यूरोप में लोकतंत्र और उदारवाद की चुनौतियों का जिक्र किया।

Advertisement

मनमोहन सिंह ने मुंबई आतंकी हमले पर की थी ओबामा से बात

मनमोहन सिंह ने ओबामा से पाकिस्तान के साथ भारत के संबंधों पर भी बात की थी। उन्होंने परमाणु हथियार संपन्न पड़ोसी देश के साथ बढ़ते तनाव पर अपनी चिंता साझा की। ओबामा ने लिखा है कि 2008 में मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद भारत-पाक संबंध और अधिक तनावपूर्ण हो गए थे। ओबामा के अनुसार, डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े होने के आरोपों के कारण द्विपक्षीय संबंध सुधारने में मुश्किलें आ रही थीं।

इसे भी पढ़ें- अतुल-निकिता के बीच कौन था RJ सिद्दीकी? जिसके खाते में ट्रांसफर हुआ पैसा

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड