SpiceJet विमान के वॉशरूम में 1 घंटे तक फंसा रहा शख्स, मुंबई से बेंगलुरु पहुंचने के बाद खुला दरवाजा

Mumbai Bengaluru News: 16 जनवरी को मुंबई से बेंगलुरु जा रही SpiceJet की फ्लाइट में एक शख्स 1 घंटे तक वॉशरूम में फंसा रहा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Man stuck in SpiceJet lavatory
SpiceJet के वॉशरूम में 1 घंटे तक फंसा रहा शख्स | Image: PTI

Mumbai Bengaluru News: 16 जनवरी को मुंबई से बेंगलुरु जा रही SpiceJet की फ्लाइट में एक शख्स 1 घंटे तक वॉशरूम में फंसा रहा। काफी मशक्कत के बाद बेंगलुरू में उसे वॉशरूम से बाहर निकाला जा सका। इस मामले में SpiceJet के प्रवक्ता ने सफाई दी है।

स्टोरी की खास बातें

  • विमान के वॉशरूम में 1 घंटे तक फंसा रहा शख्स
  • बेंगलुरु पहुंचने के बाद ही खोला जा सका दरवाजा
  • जानिए विमान के प्रवक्ता ने क्या कहा है

विमान के वॉशरूम में 1 घंटे तक फंसा रहा शख्स

विमान के प्रवक्ता ने कहा- '16 जनवरी को, मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक यात्री दुर्भाग्य से लगभग एक घंटे तक शौचालय के अंदर फंसा रहा, जब विमान दरवाजे के लॉक में खराबी के कारण हवा में था। पूरी यात्रा के दौरान हमारे दल ने यात्री को सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया। बेंगलुरु पहुंचने पर एक इंजीनियर ने शौचालय का दरवाजा खोला और यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त हुई।'

यात्री के लिए रिफंड की व्यवस्था

प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई से बेंगलुरु जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में करीब एक घंटे तक शौचालय में फंसे रहे यात्री को पूरा रिफंड दिया जा रहा है। आपको बता दें कि यह घटना फ्लाइट SG-268 पर हुई, जिसने मुंबई एयरपोर्ट से रात 2 बजे उड़ान भरी थी। इस पूरी यात्रा के दौरान यात्री को शांत करने के लिए चालक दल ने एक कागज के टुकड़े पर एक नोट लिखा और उसे शौचालय के दरवाजे के नीचे रख दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नोट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस नोट में लिखा है- 'सर, हमने दरवाजा खोलने की पूरी कोशिश की। हालांकि, हम नहीं खोल सके। घबराएं नहीं। हम कुछ ही मिनटों में उतर रहे हैं। इसलिए कृपया कमोड का ढक्कन बंद करें और उस पर बैठें और खुद को सुरक्षित करें। जैसे ही मुख्य दरवाजा खुलेगा, इंजीनियर आएगा। घबराना मत।'

Advertisement

ये भी पढ़ेंः हर दिन नया निशाना...मुस्लिम देशों के पीछे ही क्यों पड़ गया ईरान, अब किसकी बारी?

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड