कबूतरों को दाना डालना पड़ा भारी, व्यक्ति की जमकर पिटाई, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में कबूतरों को दाना डालने को लेकर हुए विवाद के बाद चार लोगों ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई कर दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
man beaten badly as fed Pigeons in thane maharashtra
man beaten badly as fed Pigeons in thane maharashtra | Image: representatives

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में कबूतरों को दाना डालने को लेकर हुए विवाद के बाद चार लोगों ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह घटना बुधवार दोपहर को मानपाडा क्षेत्र के शिवाजी नगर में एक मैदान पर हुई।

कपूरबावड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति कबूतरों के लिए दाना डाल रहा था, तभी चारों आरोपियों ने उससे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि बहस झगड़े में बदल गई और आरोपियों ने लाठी-डंडे से व्यक्ति के सिर पर प्रहार किया तथा उसकी पिटाई भी की, जिससे वह घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता अधिनियम की धारा 118 (1) (जानबूझकर खतरनाक हथियारों या अन्य साधनों से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) और 3(5) (समान इरादे से कई व्यक्तियों द्वारा किया गया आपराधिक कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: गौतम गंभीर ने कराई ईशान किशन की वापसी? अचानक बने टीम का हिस्सा तो सब हुए हैरान, जानें पूरा मामला

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड