Mamta Kulkarni को शंकराचार्य विवाद में कूदना पड़ा भारी, किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से देना पड़ा इस्तीफा, जानिए क्या कहा

Kinnar Akhada News : पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर कई विवादास्पद बयान दिए थे।

Follow : Google News Icon  
Mamta Kulkarni
ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े से निष्कासित | Image: Instagram

Mamta Kulkarni resignation : पूर्व बॉलीवुड ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। महाकुंभ 2025 के दौरान किन्नर अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद देकर उन्हें श्री यमाई ममता नंद गिरि नाम दिया था। ममता कुलकर्णी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर टिप्पणी की थी।

किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि ममता कुलकर्णी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर अहंकारी होने और अन्य टिप्पणियां की थीं। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा था कि हमने ममता कुलकर्णी से दूरी बनाली है और हमारे अखाड़े से उनका कोई लेना-देना नहीं है। 

ममता कुलकर्णी ने इंस्टाग्राम पर लिखा पोस्ट

ममता कुलकर्णी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिख अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- “मैं ममता मुकुंद कुलकर्णी बिल्कुल सही मानसिक स्थिति में हूं। मैं 27 जनवरी, 2026 को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे रही हूं। डॉ आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ कोई शिकायत नहीं, सम्मान देने के लिए पूरा प्यार। बात सिर्फ इतनी है कि मेरा आध्यात्मिक ज्ञान जे कृष्णमूर्ति की तरह बहेगा। सत्य को वस्त्र या प्रतिमा की आवश्यकता नहीं होती।”

ममता कुलकर्णी पर क्यों हुआ एक्शन?

ममता कुलकर्णी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अहंकारी बताया था। उन्होंने कहा था कि बड़े पद पर आसीन होने से पहले अहंकार त्यागना जरूरी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कई शंकराचार्य और महामंडलेश्वर नकली हैं और उनमें ज्ञान की कमी है। प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों पर हुए कथित हमले और उनकी पालकी से भीड़ में जाने जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए गए थे।

Advertisement

ममता कुलकर्णी को महाकुंभ 2025 के दौरान किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर का पद दिया गया था। उस समय भी उनकी नियुक्ति पर कई संतों ने विरोध जताया था। उनकी फिल्मी पृष्ठभूमि, पिछले विवाद और अन्य मुद्दों के चलते यह फैसला लिया गया।

ये भी पढ़ें: 'मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ... दो रात से सोया नहीं', CM योगी के समर्थन में इस्तीफा देने वाले अयोध्या GST डिप्टी कमिश्नर फूट-फूटकर रोए; VIDEO

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड