'जब वो छू रहा था तो बुद्धि कहां चली गई...', ये क्या बोल गईं ममता कुलकर्णी? अय्याश बाबा की बजाय पीड़ित महिलाओं पर ही उठा दिए सवाल

Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी ने 'ढोंगी बाबा' अशोक खरात मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब ये महिलाएं अशोक खरात के पास गईं तो इनकी बुद्धि कहां चली गई थी?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mamta Kulkarni on Ashok Kharat Case
Mamta Kulkarni on Ashok Kharat Case | Image: Republic

Mamta Kulkarni on Ashok Kharat Case: रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ महाराष्ट्र के नासिक में खुद ज्योतिषि और 'गॉडमैन' बताने वाला अशोक भोंदू खरात का एक कथित प्राइवेट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसके बाद से वो चर्चा में बना हुआ है। इसी मामले को लेकर ममता कुलकर्णी का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने 'ढोंगी बाबा' पर टिप्पणी करने के बजाय पीड़ित महिलाओं पर ही विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि जब ये महिलाएं अशोक खरात के पास गईं तो इनकी बुद्धि कहां चली गई थी? इन्हों कोई भी बेडरूम में बुलाएगा तो क्या ये चली जाएंगी?

ममता कुलकर्णी ने साफ कहा कि वो ऐसे 'ढोंगी बाबाओं' पर बिल्कुल भरोसा नहीं करती हैं और लोगों को भी उनसे दूर रहने की सलाह दी। उनके मुताबिक, कुछ लोग धर्म के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाकर फायदा उठाते हैं।

पीड़िताओं को लेकर ये क्या बोलीं ममता कुलकर्णी?

ममता ने एक इंटरव्यू में कहा, 'आप सभी की परीक्षा लें। जिसे मुझे अपना गुरु बनाना था मेरी आत्मज्ञान प्राप्ति के लिए, मुझे उनकी भी परीक्षा लेनी पड़ी कि उनमें उतना ज्ञान है मुझे देने के लिए या नहीं? आपको परीक्षा लेनी पड़ती है।'

‘आप एकदम मासूम हैं कि आपको सेक्स…’

उन्होंने आगे कहा, 'आप ज्योतिष के पास जा रहे हैं तो, उसके बेडरूम में 50 औरतें क्यों गई थीं? आप महाराष्ट्रियन हो, आपको बस में भी कोई छूता है तो दो थप्पड़ जड़ देते हो, तो आप 50 औरतें कैसे बलात्कार का शिकार हो गईं? या तो आप उनके साथ सम्मिलित हैं। या तो आप एकदम मासूम हैं कि आपको सेक्स के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। आप वहां आत्म ज्ञान के लिए भी नहीं गईं कि आपको उनकी कूटी में कई सालों के लिए रहना है और आपको पता नहीं चला कि वो कब और कहां गलत तरीके से टच कर रहे हैं। अगर आप एस्ट्रोलॉजी के लिए गईं हैं तो आपको 2 मिनट में गलत स्पर्श समझ आ जाना चाहिए और थप्पड़ मारकर वहां से निकल जाएं।'

Advertisement

अशोक खरात पर कई गंभीर आरोप

अशोक खरात पर आरोप है कि वो महिलाओं को 'शुद्ध करने' के बहाने बुलाता था और गलत काम करता था। इसके अलावा भी उस पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। हैरानी की बात ये है कि वो ज्यादा-पढ़ा लिखा भी नहीं है, इसके बावजूद ज्योतिष बनकर लोगों का भरोसा जीतता रहा और खूब पैसा कमाया।

पुलिस की गिरफ्त में अशोक खरात

अब वीडियो वायरल होने के बाद मामला गंभीर हो गया है। खरात को नासिक पुलिस द्वारा 18 मार्च को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल इस मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। आने वाले समय में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा लेकिन रामनवमी पर PM मोदी ले रहे मीटिंग क्योंकि...', हरदीप पुरी के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आया बयान

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड