'5 गोलियां चलाईं, जिसने ये किया, उसे हम छोड़ेंगे नहीं', सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद निशाने पर ममता की पार्टी; BJP बोली- TMC ने...

सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद बंगाल में बवाल शुरू हो गया है। BJP नेताओं ने शक जताया है कि इसमें TMC शामिल है। भाजपा नेता स्वपन मजूमदार ने कहा कि जिसने ये किया, उसे हम छोड़ेंगे नहीं।

Follow : Google News Icon  
Suvendu PA Murder
Suvendu PA Murder | Image: Republic

सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद बंगाल में बवाल शुरू हो गया है। BJP नेताओं ने शक जताया है कि इसमें TMC शामिल है। भाजपा नेता स्वपन मजूमदार ने कहा कि जिसने ये किया, उसे हम छोड़ेंगे नहीं।

क्या बोले बीजेपी नेता?

BJP नेता स्वपन मजूमदार ने कहा, “यह एक निंदनीय घटना है। मृतक का राजनीतिक कोई सरोकार नहीं था, बल्कि वह विपक्षी नेता का एक साधारण कार्यकर्ता था। इस घटना से टीएमसी ने एक बार फिर अपना असली चेहरा दिखा दिया है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और जिसने भी यह किया है, उसे हम नहीं छोड़ेंगे। वह (मृतक) घर लौट रहा था। उसे तीन दिनों से निशाना बनाया जा रहा था और अंत में यह घटना घटी। पांच गोलियां चलाई गईं और यह एक सोची-समझी साजिश थी। टीएमसी इसमें पूरी तरह से शामिल है। आरोपियों को सजा जरूर मिलेगी। टीएमसी हिंसा फैलाना चाहती है, जबकि भाजपा शांति चाहती है।”

क्या है पूरा मामला?

चंद्रनाथ सुवेंदु अधिकारी के काफी करीबी थे। वो पिछले पांच साल से सुवेंदु के साथ साए की तरह रह रहे थे। सुभेंदु चंद्र नाथ रथ को मध्यमग्राम में तब निशाना बनाया गया जब वे कुछ लोगों के साथ सार्वजनिक स्थान पर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने बेहद करीब से गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि चन्द्रनाथ पर चार से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई और सीने और सिर में गोली मारी गई। घटना के अनुसार, माना जा रहा है कि हमलावरों ने पास से गोलियां मारी है। बताया जा रहा है कि पीए गाड़ी में थे और हमलावरों ने बाइक से गोली मारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः मुझे बर्खास्त कर दें, मैं चाहती हूं काला दिन...,ममता ने खड़ा किया बखेडा

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड